{"_id":"61804ad2aa8bb6577d4ced4a","slug":"called-asking-to-give-the-key-returned-empty-handed-as-soon-as-cm-left-city-news-mbd408205197","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास की चाबी देने की बात कहकर बुलाया, सीएम के जाते ही खाली हाथ लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास की चाबी देने की बात कहकर बुलाया, सीएम के जाते ही खाली हाथ लौटाया
विज्ञापन
पुलिस लाइन में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिला को घर की चाबी देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यन?
- फोटो : CITY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। एमडीए और डूडा द्वारा बनाए गए प्रधानमंत्री आवासों के लोकार्पण के बाद सीएम के लौटते ही हंगामा शुरू हो गया। प्रधानमंत्री आवास की चाबी ना मिलने से गुस्साए लाभार्थियों ने पहले कार्यक्रम स्थल पर फिर एमडीए दफ्तर पहुंचकर तीन घंटे तक हंगामा किया। लाभार्थियों का आरोप था कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास की चाबी देने की बात कहकर बुलाया गया लेकिन चाबी नहीं दी गई।
एमडीए द्वारा पुलिस लाइन में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत तैयार किए गए 1008 आवासों का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कराया गया। मुख्यमंत्री ने लोकार्पण के बाद एमडीए और डूडा के पांच-पांच लाभार्थियों को आवासों की चाबी की डमी सौंपी गई, लेकिन बाकी लोगों को चाबियां नहीं मिलीं इसे लेकर सीएम के वापस लौटते ही हंगामा शुरू हो गया।
कार्यक्रम स्थलों पर ही लाभार्थियों ने अधिकारियों को घेरकर अपने अपने आवास की चाबियां मांगनी शुरू कर दी। उनका कहना था कि दो दिन से एमडीए कर्मी उन्हें फोन कर रहे थे। उन्हें आवास की चाबी देने के लिए कार्यक्रम में बुलाया गया था, लेकिन चाबी नहीं दी गई। पूछने पर अधिकारी उनकी पूरी किस्त जमा ना होने की बात कहने लगे। लाभार्थियों का कहना था कि यदि उनकी किस्त पूरी नहीं थी तो ये बात पहले बतानी चाहिए थी।
विज्ञापन
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि एमडीए कुल 1744 प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान बना रहा है। 1008 मकान तैयार हो चुके हैं। जिन्होंने अपनी पूरी किस्तें जमा कर दी हैं उन्हें मकानों का आवंटन किया जा रहा है। कुछ लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी। वह कार्यक्रम में आए थे। उनके आवंटन पत्र ले लिए गए हैं। जिनकी किस्त जमा हैं उन्हें चाबी दी जाएगी। जिनकी किस्त शेष है वह कभी भी किस्त जमा कराकर चाबी ले सकते हैं।