Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Call to BSP workers to strengthen the booths

Moradabad News: बसपा कार्यकर्ताओं से बूथ मजबूत करने का आह्वान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Call to BSP workers to strengthen the booths
ठाकुरद्वारा। बसपा के जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह सागर एडवोकेट ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मजबूती का आह्वान किया है। उनका कहना है कि पार्टी मुखिया मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाना हर कार्यकर्ता का संकल्प है।
विज्ञापन

सागर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद शुक्रवार को पहली बार ठाकुरद्वारा आए थे। उनका कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। नगर के एक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सभी बूथ और सेक्टर को मजबूत करने के साथ कमेटियों के शीघ्र गठन पर भी जोर दिया। कहा कि बूथ मजबूत होगा तभी बसपा 2027 विधानसभा का चुनाव जीतकर बहन मायावती को पांचवीं बार यूपी का मुख्यमंत्री बनाने का सपना पूरा कर सकेगी। कार्यकर्ताओं से बसपा सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम में डॉ. रामपाल सिंह गौतम, चंद्रपाल सिंह सैनी, करतार सिंह, मुकेश कुमार, हाजी भूरे अंसारी, शिवलाल सागर, डॉ. ध्यान सिंह, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

00
मदारपुर में दो वर्ष से अधूरे ओवरहेड टैंक का मामला उठा
संवाद न्यूज एजेंसी
ठाकुरद्वारा। ग्राम पंचायत मदारपुर और मैसूवाला में शुक्रवार को चौपाल के आयोजन में करीब दो वर्ष से अधूरे ओवरहेड टैंक का मामला प्रमुखता से उठा। ग्रामीणों ने इसका निर्माण पूरा कर जल्द स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा किसान विपिन कुमार, आशा देवी ने किसान सम्मान निधि की धनराशि न मिलने की शिकायत रखी। गांव मैसूवाला में पहुंचे एडीओ आईएसबी नेम सिंह, युवा कल्याण अधिकारी नवीन कुमार और जेई मनप्रीत कौर ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। एडीओ ने बताया कि ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास सफाई न होने की शिकायत की। कुछ ग्रामीणों ने नए राशन कार्ड बनवाने की मांग की। चौपाल में बताई गई समस्याओं को समाधान के लिए संबंधित विभागों को भेजा जाएगा। इससे पूर्व मदारपुर की चौपाल में एडीओ पंचायत योगेंद्र सिंह ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
00
किसान सम्मान निधि की किस्त जारी होने का लाइव प्रसारण देखा
फोटो 12, 13
संवाद न्यूज एजेंसी
ठाकुरद्वारा। कृषि विज्ञान केंद्र पर शुक्रवार को किसान गोष्ठी में किसानों को गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी करने का लाइव प्रसारण दिखाया गया। बताया गया कि किसानों को हर साल सरकार सम्मान निधि के रूप में छह हजार रुपये देती है।

इस दौरान किसानों को खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत मिट्टी के स्वास्थ्य संबंधित कई जानकारियां केंद्र के प्रभारी डॉ. रविंद्र कुमार ने दीं। साथ ही किसान सम्मान निधि के लाभ के लिए ई-केवाईसी, बैंक खाता, आधार सीडिंग आदि को अपडेट रखने का सुझाव दिया। केंद्र के वैज्ञानिक अवनीश चौहान ने आगामी फसल के बारे में बताया गया। वैज्ञानिक दीपक कुमार ने कीट एवं रोग प्रबंधन का तरीका समझाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मानपुर दत्तराम के किसान मुकेश कुमार ने की। इस दौरान ग्राम रामूवाला गनेश के प्रशासक मदनपाल सिंह, मुख लाल सिंह, मोहम्मद फुरकान, अवतार कौर, धर्मपाल सिंह, पतराम सिंह समेत कई किसान मौजूद रहे।
00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed