फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   CA murder case will be heard in the court of ADJ 14

Moradabad News: एडीजे 14 की अदालत में होगी सीए हत्याकांड की सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
CA murder case will be heard in the court of ADJ 14
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शहर के बहुचर्चित सीए हत्याकांड और विहिप नेता पर हुए जानलेवा हमले के मामले की सुनवाई अब एडीजे 14 की अदालत में होगी। दोनों केसों से संबंधित फाइल जनपद न्यायाधीश की अदालत से दूसरी कोर्ट में ट्रांसफर कर दी गई हैं। अब इस दोनों मामलों में 12 दिसंबर को सुनवाई होगी।

जनपद न्यायाधीश डॉ. अजय कुमार की अदालत में मंगलवार को दोनों मुकदमों में सुनवाई होनी थी। लेकिन अदालत ने दोनों ही मुकदमों की फाइल एडीजे 14 की अदालत में ट्रांसफर कर दी हैं। मझोला क्षेत्र में 15 फरवरी को सीए श्वेताभ तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सीए की पत्नी शालिनी तिवारी ने मझोला थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने ललित कौशिक समेत उसके सहयोगी केशव सरन शर्मा, खुशवंत सिंह और विकास शर्मा को आरोपी बनाते हुए जेल भेज दिया था। वहीं दूसरा मुकदमा विहिप के महानगर सहमंत्री संतोष पंडित के ऊपर हुए जानलेवा हमला करने के आरोप में मझोला थाने में 12 फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें ललित कौशिक एवं अन्य को आरोपी बनाया गया था। उक्त दोनों ही मुकदमों की सुनवाई जनपद न्यायाधीश डाॅ. अजय कुमार की अदालत में की जा रही है। जिला शासकीय अधिवक्ता नितिन गुप्ता और सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता संजीव अग्रवाल ने बताया कि जनपद न्यायाधीश ने दोनों मुकदमों को सुनवाई के लिए एडीजे 14 मनीष कुमार की अदालत में ट्रांसफर कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed