{"_id":"66a5291a0a41a4f9e106c23c","slug":"businessman-son-murdered-after-kidnapping-in-moradabad-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: खेलते-खेलते अबुजर हो गया था लापता, गन्ने के खेत में मिला शव; चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खेलते-खेलते अबुजर हो गया था लापता, गन्ने के खेत में मिला शव; चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
Sat, 27 Jul 2024 10:36 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 27 Jul 2024 10:36 PM IST
सार
मुरादाबाद में एक बच्चे का गन्ने के खेत में शव मिला है। बैंडेज कारोबारी का बेटा घर के बाहर-बाहर खेलते-खेलते हुए लापता हो गया था। मामले में पुलिस ने बच्चे के चाचार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला ईदगाह नई बस्ती निवासी बैंडेज कारोबारी नसीमुद्दीन के पांच साल के बेटे अबुजर की अपहरण कर हत्या कर दी गई। बच्चा तीन दिन पहले घर के बाहर से खेलते समय लापता हो गया था। शनिवार शाम उसका शव गन्ने के खेत से मिला है। गला रेतकर उसकी की हत्या की गई।
विज्ञापन
बैंडेज कारोबारी बेटा अबुजर नगर के ही केसी पब्लिक स्कूल में नर्सरी में पढ़ता था। वह 25 जुलाई की दोपहर एक बजे से लापता था। अबुजर अपने घर के बाहर खेलने के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। शाम तक भी अबुजर के घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भी बच्चे की तलाश की जा रही थी, लेकिन उसका कोई भी पता नहीं लगा।
विज्ञापन
पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की थी। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाई तो डॉग स्क्वायड की टीम ने गहनता से छानबीन की। इस दौरान शाम करीब 07:00 बजे लापता अबुजर का शव नगर की ईदगाह के पास स्थित गांव महमूदपुर माफी निवासी अशोक के गन्ने के खेत से बरामद हुआ। उसके गले पर कट का निशान था। एसपी देहात संदीप कुमार मीना और सीओ अपेक्षा निंबाड़िया ने भी मौका मुआयना किया है और फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। एसपी देहात ने बताया कि पुलिस टीम केस पर काम कर रही है। बच्चे के चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन