{"_id":"65c6a69f0eb79d7e9f0acd24","slug":"buses-will-run-on-seven-new-routes-in-the-district-preparation-for-permit-moradabad-news-c-204-1-smbd1001-107288-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जिले में सात नए मार्गों पर दौड़ेंगी बसें, परमिट की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जिले में सात नए मार्गों पर दौड़ेंगी बसें, परमिट की तैयारी
Sat, 10 Feb 2024 03:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। जिले में सात नए रूट निर्धारित किए गए हैं। इन मार्गों पर रोडवेज अथवा निजी बसों को संचालित करने के लिए परमिट दिए जाएंगे। सीधे तौर पर करीब 100 गांवों के लोगों इसका लाभ मिलेगा।
सर्वे के बाद निर्धारित किए गए रूटों का गजट नोटिफिकेशन शासन की ओर से जारी हो गया है। अधिसूचना भी जारी हो गई है। परिवहन विभाग और परिवहन निगम जल्द ही इन मार्गों के लिए बसों के संचालन की रूपरेखा तैयार करेंगे। चंदौसी व संभल से कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पर परिवहन की कोई सुविधा नहीं है। लोगों को डग्गामार वाहनों के सहारे ही आवागमन करना पड़ता है।
मार्गों पर शासन ने चिह्नित कराया था और ग्रामीणों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग व परिवहन निगम से पिछले दिनों सर्वे कराया था। सर्वे की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई थी। इनमें से कुछ रूटों पर पहले भी बस संचालित होती थी। अब इन मार्गों पर यात्री वाहन यानी बस संचालित करने के लिए अधिसूचना व आदेश जारी हो गए हैं।
विज्ञापन
इन रूटों पर निजी व रोडवेज बस संचालित करने के लिए परिवहन विभाग की ओर से परमिट मिल सकेगे। कुछ क्षेत्रों में प्राइवेट, तो कुछ क्षेत्रों में परिवहन निगम की बस संचालित हो सकती है।
चंदौसी से घटेगी रामपुर की दूरी
चंदौसी से सीधे रामपुर जाने के लिए आसफपुर होते हुए शाहबाद तक रूट निर्धारित हुआ है। इस क्षेत्र में किसी भी तरह के वाहन संचालित नहीं होते हैं। लोगों निजी वाहन फुटकर डग्गामार वाहनों पर ही निर्भर है। इसके अलावा बहजोई जिला मुख्यालय से सीधे रजपुरा, गवां के लिए बस सेवा मिलेगी।
ये रूट हुए स्वीकृत:
रूट दूरी
मुरादाबाद-संभल-गवां-रजपुरा-बबराला 88 किमी.
मुरादाबाद- चंदौसी-आसफपुर-शाहबाद 89 किमी.
मुरादाबाद-चंदौसी-बहजोई-रजपुरा-गवां 93 किमी.
मुरादाबाद-संभल-खिरनी-आदमपुर 59 किमी.
मुरादाबाद-चंदौसी-बबराला-जुनावई 124 किमी.
मुरादाबाद-संभल-किसौली-रफीपुर 49 किमी.
मुरादाबाद-चंदौसी-बिलारी-बाया सरथल 81 किमी.
शासन ने सर्वे कुछ समय पहले परिवहन विभाग और परिवहन निगम के साथ मिलकर रूटों का सर्वे कराया था। रूटों पर वाहन संचालन के परमिट के लिए अभी लिखित आदेश नहीं मिले हैं। अधिसूचना शासन से जारी हो गई है। शासन के निर्देश पर वाहनों को परमिट जारी कर संचालित कराया जाएगा। लोगों को राहत मिलेगी। -पीके सरोज, एआरटीओ प्रशासन संभल।