फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bus fall in deep pit, 24 injured

खाईं में गिरी बस, एक की मौत, 24 यात्री घायल

Sun, 28 Aug 2016 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 28 Aug 2016 11:51 AM IST
विज्ञापन
bus fall in deep pit, 24 injured
बस ‌ग‌िरी
उत्तराखंड के रामनगर से शनिवार को मुरादाबाद जा रही बस अनियंत्रित होेकर खाई में पलट गई। इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि करीब 24 यात्री जख्मी हो गए। घायलों को निजी वाहनों और एंबुलेंस से निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मुरादाबाद-काशीपुर-रामनगर मार्ग पर प्राईवेट बस यूनियन की सुपरफास्ट बस सेवा की बस काशीपुर से मुरादाबाद जा रही थी।
विज्ञापन


बताया गया कि बस चालक तेज गति से बस को चला रहा था कि अचानक चालक ने गति से नियंत्रण खो दिया और बस 10 फिट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में लाल बानो (50) निवासी पश्चिमी बंगाल के जिला मुर्शिदाबाद की मौत हो गई, जबकि लगभग 24 यात्री घायल हो गए। बस गिरने के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई और आवाज सुनकर डिलारी दोराहे पर मौजूद लोगों ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन


इसके बाद सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और घायलों को प्राईवेट वाहनों के साथ ही एंबुलेंस से जिला अस्पताल और निजी अस्पताल को भेज दिया। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी ठाकुुरद्वारा भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बस की सीट के बीच फंसी महिला के शव को निकालने की कोशिश की। वहीं पर एक काला सांप दिखकर पुलिस कर्मी भी सकते में आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed