फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bumper booking in flights till Diwali, only a few seats left

मुरादाबाद के लोगों को खूब भा रही उड़ान सेवा: दिवाली तक फ्लाइट में बंपर बुकिंग, लखनऊ के लिए चंद सीट ही खाली

Tue, 24 Sep 2024 06:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 24 Sep 2024 06:51 AM IST
सार

मुरादाबाद से लखनऊ जाने वाले लोगों को उड़ान सेवा काफी पसंद आ रही है। दिवाली के माैके पर लखनऊ जाने के लिए चंद सीट में बची हैं। इससे कंपनी को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। अब मुरादाबाद से कानपुर के लिए सेवा शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Bumper booking in flights till Diwali, only a few seats left
मुरादाबाद से हवाई उड़ान शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली के मौके पर फ्लाई बिग कंपनी को यात्रियों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। दो नवंबर तक हर फ्लाइट में महज दो या तीन सीटें ही खाली हैं। कुछ तारीखों में तो सिर्फ एक ही सीट बची है। यात्रियों को ट्रेन के फर्स्ट एसी के किराये में लखनऊ का सफर खूब रास आ रहा है।

विज्ञापन


अब यात्रियों को लुभाने के लिए व शेष सीटों को जल्द भरने के लिए कंपनी किराये में छूट दे सकती है। हाल ही में कंपनी ने दिवाली के लिए गाजियाबाद से बठिंडा एयरपोर्ट की फ्लाइट में 400 रुपये की छूट लागू की है। चूंकि मुरादाबाद से अच्छी बुकिंग मिल रही है, इसलिए यहां छूट की संभावना कम है।
विज्ञापन


हालांकि जानकारों का कहना है कि मुरादाबाद से लखनऊ के लिए भी आदेश जारी हो सकता है। यात्रियों से अच्छा रिस्पांस मिलने का सिलसिला 10 अगस्त से उड़ान शुरू होने के बाद से जारी है। हालांकि फ्लाइट के किराये में विविधता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तारीख में सीट बुकिंग 4000 रुपये में हो रही है तो किसी तारीख में 1348 रुपये में भी लखनऊ तक हवाई सैर का मौका है। फिलहाल मुरादाबाद से लखनऊ तक मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को फ्लाइट है। बेस फेयर 999 रुपये है, टैक्स लगने के बाद कुल किराया 1348 रुपये हो जाता है।
यह भी पढ़ें: सद्भावना एक्सप्रेस चार अक्तूबर तक रद्द, किसान समेत छह ट्रेनों का बदला रूट

शुरुआती सीटें भरने के बाद किराया 2148 व अंतिम तीन सीटें रह जाने पर किराया 3148 रुपये हो जाता है। लखनऊ से वापसी के लिए भी कंपनी को अच्छी संख्या में बुकिंग मिल रही है। कंपनी के पीआरओ नितिन ऑगस्टीन ने बताया कि गाजियाबाद से बठिंडा तक यात्रियों को किराये में कुछ छूट दी गई है। मुरादाबाद के लिए आदेश आते ही सूचित किया जाएगा।

दिवाली तक मिल सकती है कानपुर की फ्लाइट की अनुमति

मुरादाबाद से कानपुर की फ्लाइट के लिए दिवाली तक फ्लाई बिग की अनुमति मिल सकती है। इसके बाद नवंबर में ही कंपनी दूसरी फ्लाइट का शुभारंभ करने की योजना बना रही है। हालांकि अभी सब कुछ तैयारियों के विषय में कहा जा रहा है।

डीजीसीए से पत्र मिलने के बाद ही कंपनी आधिकारिक शेड्यूल व किराया जारी करेगी। कंपनी के एक्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन राजीव कुमार दावा कर चुके हैं कि जल्द ही मुरादाबाद एयरपोर्ट पर एक ही समय में तीन विमान खड़े नजर आएंगे। कानपुर के अलावा देहरादून की फ्लाइट की भी योजना बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed