फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sadbhavna Express cancelled, routes of six trains including Kisan changed

Rail Update: सद्भावना एक्सप्रेस चार अक्तूबर तक रद्द, किसान समेत छह ट्रेनों का बदला रूट

Tue, 24 Sep 2024 06:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 24 Sep 2024 06:50 AM IST
सार

शाहगंज जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग के कारण पांच अक्तूबर तक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता के मुताबिक फिरोजपुर से धनबाद के बीच चलने वाली किसान एक्सप्रेस और दून एक्सप्रेस चार अक्तूबर तक बनारस-प्रतापगढ़-रायबरेली-लखनऊ होकर चलेगी।

विज्ञापन
Sadbhavna Express cancelled, routes of six trains including Kisan changed
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आनंदविहार से रक्सौल के बीच चलने वाली (14017-18) सद्भावना एक्सप्रेस को चार अक्तूबर तक रद्द किया गया है। जबकि मुरादाबाद से गुजरने वाली किसान एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनों का रूट बदला गया है। लखनऊ मंडल के शाहगंज जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग के कारण पांच अक्तूबर तक यात्रियों को इस अव्यवस्था का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि फिरोजपुर से धनबाद के बीच चलने वाली (13307-08) किसान एक्सप्रेस, ऋषिकेश से हावड़ा के बीच चलने वाली (13009-10) दून एक्सप्रेस चार अक्तूबर तक बनारस-प्रतापगढ़-रायबरेली-लखनऊ होकर चलेगी।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद के लोगों को खूब भा रही उड़ान सेवा: दिवाली तक फ्लाइट में बंपर बुकिंग, लखनऊ के लिए चंद सीट ही खाली
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर से न्यूतिनसुकिया के बीच चलने वाली (15934) चार अक्तूबर तक लखनऊ-सुल्तानपुर-जाफराबाद होकर चलेगी। टाटानगर-अमृतसर (18103) जलियांवाला बाग एक्सप्रेस दो अक्तूबर तक जाफराबाद-सुल्तानपुर-लखनऊ होकर चलेगी।

अमृतसर-जयनगर (14649-50) सरयू-यमुना एक्सप्रेस छपरा-गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी होकर चलेगी। किशनगंज-अजमेर (15715-16) गरीब नवाज एक्सप्रेस छपरा-गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी होकर चलेगी। जयनगर-अमृतसर क्लोन एक्सप्रेस (04652-51) चार अक्तूबर तक छपरा-गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी होकर चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed