फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bullet fired from bank guard's gun

Moradabad News: बैंक के गार्ड की बंदूक से चली गोली, दुकानदार के पैर में लगा छर्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Bullet fired from bank guard's gun
मुरादाबाद। कटघर के लाजपत नगर में बैंक की चेस्ट शाखा के गार्ड की बंदूक गिरने से गोली चल गई। इसी दौरान बराबर वाली दुकान के बाहर बैठे दुकानदार के पैर में छर्रे लगने से वह घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई घायल को अस्पताल भिजवा दिया। इस मामले में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

कटघर के लाजपत नगर में बैंक ऑफ बड़ौदा की चेस्ट शाखा है। बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे चेस्ट से कैश बाॅक्स लेकर गार्ड वैन में रखने जा रहे थे। इसी दौरान एक गार्ड की बंदूक चैनल में फंसकर गिर गई। इससे बंदूक से गोली चल गई। गोली के छर्रे सामने बैठे जनरल स्टोर संचालक अनिल रस्तोगी के पैर में लगने से घायल हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस गार्ड को पकड़कर थाने ले गई। कटघर थाना प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि गार्ड की बंदूक गिरने से गोली चल गई थी। इस मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article