फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bulldozers will run in the market from today, traders' strike from tomorrow

Moradabad News: आज से मंडी में चलेगा बुलडोजर कल से व्यापारियों की हड़ताल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers will run in the market from today, traders' strike from tomorrow
मुरादाबाद। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मंडी समिति में बृहस्पतिवार से फिर अतिक्रमण हटाया जाएगा। मंडी प्रशासन दुकानों पर लाल निशान लगाने के साथ ही व्यापारियों को चेतावनी दे चुका है। बुधवार सुबह मंडी की प्रभारी सचिव महादेवी ने अनाउंसमेंट कराते हुए शाम तक व्यापारियों से अतिक्रमण हटाने की अपील की। वहीं व्यापारियों ने बैठक कर व जुलूस निकालकर विरोध किया। व्यापारियों ने शुक्रवार से मंडी बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया।
विज्ञापन

मंडी समिति में करीब दो माह पहले शासन के आदेश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत हुई थी। मंडी समिति प्रशासन ने पहले पक्की दुकानों के आगे और पीछे किए गए अवैध निर्माणों अथवा दुकानों के ऊपर किए गए अवैध निर्माणों को पहले ध्वस्त किया।
विज्ञापन

मंडी प्रशासन की ओर से ऐसे करीब 150 अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर नोटिस भी जारी किया जा चुका है। बुधवार को मंडी प्रशासन की ओर चेतावनी देते हुए बृहस्पतिवार से बुलडोजर के जरिये अतिक्रमण हटाने का काम शुरू करने की बात कही गई। मंडी समिति प्रशासन की इस प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने बैठक की। मंडी प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार से हड़ताल का निर्णय लिया गया। समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह सैनी और मीडिया प्रभारी विनोद शर्मा की अगुवाई में व्यापारियों ने जुलूस निकालकर शुक्रवार से सभी व्यापारियों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की। इस मौके पर राजकुमार सैनी, विनोद शर्मा, केके सैनी, मोनू, हरिओम गुप्ता, मोहम्मद अली, राम सिंह, लल्लू आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed