फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Btech student murder Case disclosed by police cousin brother accused of killing Sudhir Saini

बीटेक छात्र हत्याकांड: पुलिस ने किया पूरे मामले का खुलासा, फुफेरे भाई ने दोस्त के साथ मिलकर की थी हत्या

Sat, 02 Oct 2021 03:31 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 02 Oct 2021 03:31 PM IST
सार

सुधीर की सौतेली बहन से आरोपी शुभम के अच्छे संबंध थे। शुभम भी उसी कॉलेज से एमटेक कर रहा है, जिस कॉलेज से सुधीर बीटेक कर रहा था। एसपी सिटी ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Btech student murder Case disclosed by police cousin brother accused of killing Sudhir Saini
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले हुई बीटेक छात्र सुधीर सैनी की हत्या का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है सुधीर की हत्या उसके फुफेरे भाई ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। मुख्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने बताया कि सुधीर अपनी सौतेली बहन को परेशान करता था। जिससे मुख्य आरोपी के अच्छे संबंध थे।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अमित आनंद ने बताया कि मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गनेश घाट गांव निवासी ग्रामीण एक सप्ताह पहले शनिवार दोपहर अपने खेतों में दवाई का छिड़काव करने जा रहे थे। मुरादाबाद- लखनऊ हाईवे से करीब 300 मीटर अंदर जंगल की ओर सूरज पाल के खेत में उनकी नजर पड़ी तो औंधे मुंह एक युवक का शव पड़ा हुआ था। 
विज्ञापन


लोगों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए थे। घटनास्थल के पास ही बरेली स्थित एएनए कॉलेज की लाईब्रेरी का कार्ड मिला था। जिसके जरिये मृतक की पहचान सुधीर के रूप में हुई थी। सूचना मिलने पर छात्र के पिता वीरेंद्र सैनी, मामा समेत अन्य रिश्तेदार भी पहुंच गए थे। उन्होंने भी मृतक की पहचान सुधीर के रूप की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा सुधीर बरेली के एएनए कॉलेज में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह बरेली में ही रहकर पढ़ाई कर रहा था। एक सप्ताह पहले ही छात्र अपने घर आया था। गुरुवार सुबह वह घर से बरेली जाने के लिए निकला था। इसके बाद से वह लापता था।  तब से परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में केस दर्ज किया था। 

पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि सुधीर की उसके भाई शुभम के साथ मिलकर की हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपी परविंदर को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी शुभम फरार है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि सुधीर अपनी सौतेली बहन को परेशान करता था और उसके साथ मारपीट भी करता था। 


सुधीर की सौतेली बहन से आरोपी शुभम के अच्छे संबंध थे। शुभम भी उसी कॉलेज से एमटेक कर रहा है, जिस कॉलेज से सुधीर बीटेक कर रहा था। एसपी सिटी ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed