{"_id":"614f79fc8ebc3e04c222be46","slug":"btech-student-missing-from-mundhapande-murdered-face-burnt-to-hide-identity-city-news-mbd4039814129","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता छात्र की हत्या, पहचान छिपाने के तेजाब से चेहरा जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता छात्र की हत्या, पहचान छिपाने के तेजाब से चेहरा जलाया
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र से लापता बीटेक छात्र की हत्या कर दी गई है। वह दो दिन पहले बरेली स्थित कालेज जाने के लिए घर से निकला था। शनिवार दोपहर धान के खेत में उसका शव मिला। हत्यारों ने पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा भी जला दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।
पुलिस के मुताबिक, मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गणेश घाट गांव निवासी ग्रामीण शनिवार दोपहर अपने खेतों में दवाई छिड़काव करने जा रहे थे। मुरादाबाद- लखनऊ हाईवे से करीब तीन सौ मीटर अंदर जंगल की ओर सूरज पाल के खेत में उनकी नजर पड़ी तो औंधे मुंह एक युवक का शव पड़ा हुआ था। लोगों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए हैं। घटनास्थल के पास ही बरेली स्थित एएनए कालेज की लाइब्रेरी का कार्ड मिला। जिसके जरिये मृतक की पहचान सुधीर निवासी ढकिया नरू थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई। सूचना मिलने पर छात्र के पिता वीरेंद्र सैनी, मामा समेत अन्य रिश्तेदार भी पहुंच गए। उन्होंने भी मृतक की पहचान सुधीर के रूप में ही है।
विज्ञापन
पिता वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा सुधीर बरेली के एएनए कालेज में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह बरेली में ही रहकर पढ़ाई कर रहा था। एक सप्ताह पहले ही छात्र अपने घर आया था। गुरुवार सुबह वह घर से बरेली जाने के लिए निकला था। इसके बाद से वह लापता था। तब से परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।