फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BSNL customers increased by 52 thousand in two months

Moradabad News: दो महीने में बीएसएनएल के 52 हजार ग्राहक बढ़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
BSNL customers increased by 52 thousand in two months
मुरादाबाद। मंडल में दो महीने के भीतर 41 हजार नए उपभोक्ता बीएसएनएल से जुड़े हैं। वहीं अन्य कंपनियों के 11 हजार उपभोक्ताओं ने अपनी सिम बीएसएनएल में पोर्ट कराई। इस तरह सिर्फ जुलाई-अगस्त में ही बीएसएनएल के 52 हजार उपभोक्ता बढ़ गए। मई-जून के मुकाबले में जुलाई-अगस्त में बीएसएनएल की सिम की बिक्री तीन गुना से अधिक बढ़ गई।
विज्ञापन

तीन जुलाई से निजी टेलीकॉम कंपनियों ने टैरिफ प्लान बढ़ा दिए हैं। तब से मुरादाबाद मंडल (मुरादाबाद, संभल और अमरोहा जिले) में बीएसएनएल सिम की बिक्री लगातार बढ़ती जा रही है। मंडल के 23 हजार ग्राहकों ने जुलाई में बीएसएनएल के नए सिम खरीदे हैं। वहीं अगस्त में 18 हजार ग्राहकों ने बीएसएनएल के सिम लिए, जबकि मई में पांच हजार और जून में छह हजार ग्राहकों ने बीएसएनएल के सिम खरीदे थे। बीएसएनएल के उप महाप्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राहक बीएसएनएल सिम खरीदने के साथ ही दूसरे कंपनियों की सिम भी पोर्ट करवा रहे हैं।
विज्ञापन

00
जुलाई-अगस्त में 21 गुना ग्राहकों ने बीएसएनएल में पोर्ट कराए सिम
मंडल में मई-जून की अपेक्षा जुलाई-अगस्त में 21 गुना ग्राहकों ने अपने सिम बीएसएनएल में पोर्ट कराए हैं। दो महीने के भीतर मंडल में अन्य ऑपरेटरों के 11 हजार उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल में सिम पोर्ट करवाए। जुलाई में 6800 और अगस्त में चार हजार से अधिक ग्राहकों ने बीएसएनएल में सिम पोर्ट कराए। वहीं मई में 300 और जून में 250 ग्राहकों ने बीएसएनएल में सिम पोर्ट कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
पश्चिमी यूपी में मुरादाबाद मंडल का रहा दूसरा स्थान
मंडल में बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दो महीने में 41 हजार नए सिम बिके हैं। सिम सेल के मामले में मुरादाबाद मंडल पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दूसरे नंबर है। बीएसएनएल के अधिकारियों का कहना है कि जितनी भी 4जी सेवाएं हैं, भविष्य में उन्हें 5जी में अपग्रेड कर दिया जाएगा। संभवत 2025 में 5जी सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed