फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BSF inspector's wife's chain was robbed in Ramganga Vihar

Moradabad News: रामगंगा विहार में बीएसएफ के दरोगा की पत्नी के साथ चेन लूटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
BSF inspector's wife's chain was robbed in Ramganga Vihar
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बीएसएफ के दरोगा आनंद पाल सिंह की पत्नी नीलम चौधरी के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। महिला के शोर मचाने पर लोग मौके पर जुटे, लेकिन तब तक बदमाश बाइक दौड़ाकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ के बाद रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के रामगंगा विहार निवासी आनंद पाल सिंह सीमा सुरक्षा बल में दरोगा के पद पर तैनात हैं। उनकी पत्नी नीलम चौधरी ने बताया कि वह अपनी रिश्तेदारी में संभल गई थीं। शुक्रवार सुबह वह घर लौट रही थीं। कांठ रोड पर मधुबनी कॉलोनी के सामने वह टेंपो से उतरीं और पैदल ही रामगंगा विहार जाने लगीं। वह कुछ ही दूरी पर पहुंची थीं तभी पीछे से एक बाइक आ गई। बाइक चला रहा युवक हेलमेट पहने था, जबकि पीछे बैठे बदमाश ने भी चेहरे पर रुमाल बांध रखा था।
विज्ञापन

महिला के पास आकर बदमाश ने बाइक धीमी की तभी पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन लूट ली। धक्का लगने से नीलम सड़क पर गिरने से बाल-बाल बचीं। महिला ने शोर मचाते हुए बाइक का पीछा किया, लेकिन बदमाश भाग निकले। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की सूचना पर पुलिस के साथ परिजन भी पहुंच गए। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप कुमार गुप्ता ने पीड़िता से बदमाशों के हुलिये के बारे में जानकारी ली। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed