फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BSA will investigate on charges of mid day meal scam

Moradabad News: मिड डे मील घोटाले के आरोप में बीएसए करेंगे जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
BSA will investigate on charges of mid day meal scam
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग को 15 मई को एक पत्र भेजा गया था। इसमें बंगला गांव निवासी शिवसेना के कार्यकर्ता राजकुमार बाल्मिकी की शिकायत का जिक्र है। उन्होंने जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में मिड डे मील में घोटाले का आरोप लगाया था।

इस मामले की जांच एडी बेसिक बुद्ध प्रिय सिंह ने बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार को सौंपी है। शिकायतकर्ता ने पत्र में कहा था कि मध्यान्ह भोजन योजना में बच्चों को भोजन आपूर्ति करने के नाम पर लाखों रुपये के फर्जी बिलों का भुगतान खंड शिक्षा अधिकारी, एनजीओ व माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य के द्वारा किया गया है। शिकायत है कि अक्टूबर 2023 में छमाही परीक्षा और फरवरी-मार्च 2024 में वार्षिक परीक्षा तक यानी छह माह में लगभग 40 से 50 दिन माध्यमिक व सहायता प्राप्त स्कूलों में मिड-डे-मील का वितरण नहीं किया गया। जबकि फर्जी हाजिरी लगाकर धनराशि की बंदरबांट कर ली गई। इस मामले में के संबंध में एडी बेसिक ने बीएसए को जांच सौंपी है। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी से भी अभिलेख मांगे गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed