फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brother-in-law raped and husband gave divorce, case filed

Moradabad News: देवर ने किया दुष्कर्म और पति ने दिया तलाक, केस

Mon, 29 Sep 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 29 Sep 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law raped and husband gave divorce, case filed
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पति और ससुराल वालों पर कार और पांच लाख की मांग पूरी न करने पर देवर से दुष्कर्म कराने और पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसका निकाह 30 जून 2024 को उत्तराखंड के काशीपुर के एक मोहल्ला निवासी के साथ हुआ था। शादी में दिए गए दहेज से उसके ससुराल वाले खुश नहीं थे। उसका उत्पीड़न कर रहे थे। उन्होंने उस पर अपने मायके से पांच लाख और कार लाने के लिए दबाव डाला। उसके मायके वालों ने एक लाख रुपये भी दे दिए लेकिन ससुराल वाले नहीं माने।
विज्ञापन

आरोप है कि मांग को लेकर छह अगस्त 2025 को उसके ससुराल वालों उसे देवर के साथ कमरे में बंद कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म कराया। बाद में उसे धक्के देकर अपने घर से निकाल दिया। महिला के अनुसार सात अगस्त को उसके पति और ससुराल वाले उसके मायके में आए और उस पर अपनी मांग को पूरा करने के लिए दबाब बनाने लगे। मना करने पर पति ने एक ही बार में तीन बार तलाक कहकर तलाक दे दिया। पुलिस ने पति सहित सात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed