फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brother in law murdered by stabbing in Mainther Moradabad

UP: मुरादाबाद में साले ने प्रेम विवाह करने वाले बहनोई की चाकू से गोदकर हत्या की, बहन भी हमले में हुई जख्मी

Sun, 29 Oct 2023 01:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 29 Oct 2023 01:11 PM IST
सार

घायल को आनन-फानन मुरादाबाद जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं हमले में आरोपी की बहन भी जख्मी हो गई है।

विज्ञापन
Brother in law murdered by stabbing in Mainther Moradabad
घटना पर पूछताछ करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम नानकार निवासी मारूफ पुत्र साबिर ने अपने बहनोई गुड्डू पुत्र फिरोज को चाकू मारकर रविवार की सुबह घायल कर दिया। उसे आनन-फानन मुरादाबाद जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।  वहीं हमले में आरोपी की बहन भी जख्मी हो गई।

विज्ञापन

परिजनों ने बताया है कि मारूफ की बहन को उसका साला गुड्डू पुत्र फिरोज लगभग आठ वर्ष पूर्व घर से भागकर अपने साथ ले गया था। शनिवार को गुड्डू और मारूफ की बहन ग्राम नानकार में मारूफ के घर आ गए थे। इस दौरान साले से कहासुनी हो गई। रविवार सुबह 6:00 बजे साले ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। बीचबचाव में बहन भी जख्म हो गई। पुलिस ने आरोपी साले मारूफ को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक गुड्डू दिल्ली के खजूरी का रहने वाला था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के लोगों का जमावड़ा लगा है। स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। दोनों परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed