फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brother in law molested in Moradabads Mainather husband gave triple talaq

ससुराल बना यातनागृह: विदेश में शौहर तो देवर की बुरी नीयत, कई बार अस्मत पर डाला हाथ, पति और सास-ससुर देते साथ

Thu, 18 May 2023 03:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 18 May 2023 03:26 PM IST
सार

महिला ने पुलिस को बताया कि 29 जून 2020 को उसकी शादी हापुड़ जनपद के गढ़मुक्श्तेवर थाना क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई थी। महिला के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुराली उसका तरह-तरह से उत्पीड़न करने लगे।

विज्ञापन
Brother in law molested in Moradabads Mainather husband gave triple talaq
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo

विस्तार

मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को सऊदी अरब में रह रहे पति ने फोन पर तीन तलाक देकर संबंध खत्म कर लिए। इस मामले में पीड़िता ने पति समेत छह के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें पति पर तीन तलाक, देवर पर छेड़खानी और अन्य ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि 29 जून 2020 को उसकी शादी हापुड़ जनपद के गढ़मुक्श्तेवर थाना क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई थी। युवक सऊदी अरब में नौकरी करता है। पीड़िता का कहना है कि शादी में उसके मायके वालों ने काफी दान दहेज दिया था, लेकिन पति, देवर, सास ससुर और ननद व ननदोई शादी में मिले दहेज से नाखुश थे। उन्होंने शादी के बाद से ही उसका तरह-तरह से उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का कहना है कि पति के सऊदी अरब जाने के बाद देवर उस पर बुरी नजर रखने लगा। कई बार आरोपी देवर ने उसके साथ छेड़खानी की। बदनामी के डर में पीड़िता ने आरोपी की हरकतों को नजर अंदाज किया, लेकिन उसकी हरकतें बढ़ती जा रही थीं। 21 अप्रैल 2023 की शाम करीब चार महिला अपने कमरे में मौजूद थी। उस वक्त परिवार के अन्य लोग बाहर गए थे। 

विज्ञापन

इसी दौरान आरोपी देवर कमरे में आ गया और उसने पीड़िता से छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी ने उसे पीटा और जान से मारने की धमकी दी। उसने इस मामले की शिकायत सास-ससुर, ननद ननदोई से शिकायत की। इससे ससुराल वाले भड़क गए और उन्होंने पीड़िता को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा। 

सास और ननद ने गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश की। शोर शराबा होने पर आस पड़ोस के लोग आ गए और उन्होंने उसे बंधक मुक्त कराया। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत फोन पर अपने पति से की। तब पति ने उसकी एक नहीं सुनी और उलटा उसे ही बुरा भला कहा। इसी दौरान आरोपी ने सऊदी अरब से ही फोन पर तीन तलाक बोल कर संबंध खत्म कर लिए। 

इसके बाद ससुराल वालों ने पीड़िता को घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित अपने मायके पहुंची और आपबीती सुनाई। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed