फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brother-in-law arrested for killing brother-in-law for three bighas of land

तीन बीघा जमीन के लिए साले की हत्या करने वाला बहनोई गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law arrested for killing brother-in-law for three bighas of land
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में तीन बीघा भूमि की खातिर साले की गला घोंटकर हत्या करने वाले आरोपी बहनोई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। खास बात ये है कि केस का वादी ही हत्याकांड का मुख्य आरोपी निकला है। मामले में पुलिस एक आरोपी को पहले ही जेल भेजा चुकी है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर निवासी विक्रम (35) का शव 22 जनवरी 2020 को टीपी नगर चौकी क्षेत्र के जंगल में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। विक्रम के बहनोई गंगा सरन निवासी मलकपुर नवादा थाना असमोली जनपद संभल ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

मझोला थाने के अपराध निरीक्षक सुरेश पाल ने बताया कि मामले की तफ्तीश की गई तो सामने आया कि केस के वादी एवं मृतक के सगे बहनोई गंगा सरन ने अपने एक अन्य रिश्तेदार के साथ मिलकर विक्रम की हत्या की थी। जांच में ये बात भी सामने आई कि विक्रम के नाम करीब 3 बीघा जमीन थी। विक्रम की पत्नी उसे और उसके एक साल के बेटे को छोड़कर चली गई थी। विक्रम का बेटा हरीश बचपन से ही उसके बहनोई गंगासरन और बहन चंद्रकला के साथ रहता था। विक्रम ने अपनी भूमि का सौदा लाकड़ी माझरा निवासी कामिल को महेंद्र सिंह निवासी लाकड़ी के माध्यम से 13 लाख रुपये बीघा के हिसाब से तय किया था। विक्रम की जमीन पर गंगा सरन की नजर थी। उसने अपने एक अन्य रिश्तेदार जसवंत के साथ मिलकर विक्रम की हत्या कर दी थी। पुलिस मामले में जयवंत को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी गंगा सरन फरार चल रहा था। सीओ इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि आरोपी गंगा सरन निवासी मलकपुर थाना असमोली जनपद संभल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed