फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brother going from Moradabad to Delhi to get Rakhi tied dies in road accident

रुला देगा ये मामला: राखी बंधवाने दिल्ली जा रहा था भाई, अब घर पहुंचेगी लाश, दो बहनों को न नसीब होगी उसकी कलाई

Wed, 10 Aug 2022 08:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जोया/डिडौली (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, जोया/डिडौली (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 10 Aug 2022 08:13 PM IST
सार

हादसा मंगलवार की रात नेशनल हाईवे स्थित जोया में ओवरब्रिज पर हुआ। पुलिस के मुताबिक मृतक मुरादाबाद की रामेश्वर कॉलोनी मझोला में रहता था। उसकी बड़ी बहन पूजा दिल्ली में रहती है। इसलिए वह अपने दोस्त मनीष के साथ दिल्ली निवासी अपनी बहन पूजा के घर राखी बंधवाने के लिए जा रहा था। रास्ते में हादसे में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Brother going from Moradabad to Delhi to get Rakhi tied dies in road accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमरोहा के जोया क्षेत्र में रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने दिल्ली जा रहे मुरादाबाद के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक बीए का छात्र और दो बहनों का इकलौता भाई था। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


ये हादसा मंगलवार की रात नेशनल हाईवे स्थित जोया में ओवरब्रिज पर हुआ। इंस्पेक्टर पीके चौहान ने बताया कि मुरादाबाद की रामेश्वर कॉलोनी मझोला में जगतपाल सिंह का परिवार रहता है। पेशे से चालक जगतपाल सिंह के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और दो बेटियां हैं। 22 वर्षीय बेटा टिंकू उर्फ आशीष अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसकी बड़ी बहन पूजा दिल्ली में रहती है। गुरुवार को रक्षाबंधन का पर्व है। इसलिए टिंकू उर्फ आशीष अपने दोस्त मनीष के साथ दिल्ली निवासी अपनी बहन पूजा के घर राखी बंधवाने के लिए जा रहा था।

विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब आठ बजे दोनों बाइक पर सवार होकर दिल्ली के लिए निकले थे। जैसे ही उनकी बाइक जोया में ओवरब्रिज पर पहुंची, तभी रोडवेज बस से टक्कर हो गई। हादसे में टिंकू उर्फ आशीष की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त शिवम उर्फ आशीष निवासी प्रकाश नगर चौराहा मुरादाबाद गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मनीष को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार की सुबह टिंकू ऊर्फ आशीष की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। मृतक टिंकू आशीष दो बहनों का इकलौता भाई था। भाई-बहन के त्योहार से ऐन पहले भाई की मौत से बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed