फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brother dies of electrocution a day before sister's wedding.

Moradabad News: बहन की शादी से एक दिन पहले भाई की करंट लगने से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Brother dies of electrocution a day before sister's wedding.
अगवानपुर। नपं अध्यक्ष गुलरेज खान के 15 वर्षीय भतीजे अरशल की मंगलवार को करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के दौरान किशोर अपने घर पर हवा के लिए तूफान पंखा मेहमानों की तरफ को घुमा रहा था। बुधवार को उसकी बड़ी बहन की बरात आनी है और घर में शादी की तैयारी चल रहीं थी। किशोर की मौत से खुशी का माहौल मातम में बदल गया। सदमे में परिवार और रिश्तेदारों की आंख से आंसू नहीं रुक रहे हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अगवानपुर निवासी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष गुलरेज खान के चचेरे भाई वसीम ठेकेदार हैं। परिजनों ने बताया कि वसीम के परिवार में पत्नी नज़मा, बेटी निशा और बेटा सुहैब, अरशल, रजा और हस्सान हैं। बताया कि बुधवार को निशा की बरेली के हाफिज गंज से बरात आनी है लेकिन इससे पहले मंगलवार को मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका था। उन्होंने मेहमानों को गर्मी से राहत के लिए टेंट से कई बिजली से चलने वाले तूफान पंखे भी मंगाए थे। उनके घर और आंगन में मेहमान मौजूद थे। हवा के लिए पंखे चल रहे थे। शाम करीब साढ़े सात बजे मेहमानों तक हवा पहुंचाने के लिए तूफान पंखे घुमा रहे थे। इस दौरान बेटा अरशल(15) एक पंखे को घुमा रहा था। इस दौरान पंखे में करंट दौड़ गया। इसी दौरान अरशल को करंट लग गया। किशोर की हालत बिगड़ गई। परिजन और रिश्तेदार हड़बड़ा गए। तभी परिजन किशोर को लेकर दौड़े और कांठ रोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों की टीम ने उसको मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव को वापस घर ले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed