फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bride went missing just before marriage in Zoya Amroha She gone to beauty parlor from home

UP: शादी के दिन दुल्हन ने की ऐसी हरकत, दूल्हा ही नहीं सभी को लगा झटका, फिर बिना बहू की रह गई बरात

Mon, 26 Jun 2023 11:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जोया (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, जोया (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 26 Jun 2023 11:05 PM IST
सार

मामला कोतवाली डिडौली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर एक किसान की बेटी की बरात नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव से सोमवार को गांव आई थी। बरात दिन की थी। 

विज्ञापन
Bride went missing just before marriage in Zoya Amroha She gone to beauty parlor from home
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमरोहा के जोया क्षेत्र के गांव में बरात उस समय बैरंग लौट गई, जब दुल्हन ब्यूटी पार्लर से ही लापता हो गई। शाम तक दुल्हन के लौटने का इंतजार होता रहा लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। गांव से बरात बिना दुल्हन लौटी तो पुलिस भी वहां पहुंच गई। काफी तलाश करने पर उसका पता नहीं लगा। बाद में परिवार के लोगों ने तहरीर देकर पुलिस से उसे बरामद करने की मांग की है।

विज्ञापन

मामला कोतवाली डिडौली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर एक किसान की बेटी की बरात नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव से सोमवार को गांव आई थी। बरात दिन की थी। दोपहर होने से पहले किसान की बेटी सजने के लिए ब्यूटी पार्लर गई थी। इस दौरान बरात भी वहां पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरात पक्ष को पता चला कि दुल्हन मेकअप कराने के लिए ब्यूटी पार्लर गई है। शादी की अन्य तैयारियां चल रही थी। बरात चढ़ने से पहले कुछ रस्म होनी थी, लेकिन वह शाम पांच बजे तक वापस नहीं आई।जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग सका। दुल्हन के न मिलने पर काफी देर बरात भी बैरंग लौट गई। मामले की जानकारी होते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई।

विज्ञापन

बाद में परिजनों ने अनहोनी के चलते थाने में तहरीर दी। क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थी। देर शाम दूल्हा बिना दुल्हन के अपने गांव लौट गया। सीओ विजय कुमार राणा का कहना है कि तहरीर क आधार पर जांच की जा रही है। गायब हुई युवती की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। परिजनों से इस संबंध में वार्ता की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed