फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bride Solicited vodka on honeymoon bed divorce

सुहागरात की सेज पर दुल्हन ने मांगा वोदका, तलाक 

Fri, 24 Jun 2016 11:16 AM IST
जितेंद्र कुमार /अमर उजाला/मुरादाबाद
जितेंद्र कुमार /अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 24 Jun 2016 11:16 AM IST
विज्ञापन
bride Solicited vodka on honeymoon bed divorce
नशे की लत - फोटो : demo
नशे की बदनाम गलियों में केवल युवक नहीं पहुंच रहे। बल्कि युवतियां भी इस जहर को अपने मुंह से लगा रहीं हैं। ये खबर पढ़ने में भले ही अटपटी, लेकिन सौ फीसदी सच है। सुरागरात की सेज पर एक दुल्हन ने वोदका मांगा तो दूल्हे के होश उड़ गए। ये मामला किसी गांव या नशे का धंधा करने वाले मोहल्ले का नहीं, बल्कि शहर की पॉश कालोनी रामगंगा विहार का है। दूल्हे ने बदनामी के डर में तब तो मामले को दबा लिया।
विज्ञापन


सोचा कि शायद दुल्हन उसके बारे में सच्चाई जानने के लिए नाटक कर रही है। बाद में उसने दुल्हन के मायके जा कर पड़ताल की तो पता चला कि वह नशा करती है। इसके बाद दोनों के बीच ऐसी दूरियां खिंची जैसे तलाक की खाई से ही पाटा जा सका।  
विज्ञापन


निजी सेक्टर में नौकर करने वाले युवक की शादी तीन साल पहले दिल्ली की युवती से हुई थी। युवक के पिता का भी अपना प्राइवेट काम है। जबकि युवती के पिता दिल्ली में सरकारी विभाग में नौकरी करते हैं। युवती कॉल सेंटर में नौकरी करती थी। युवती के परिजन और रिश्तेदार दिल्ली से यहां आ गए और शादी की सारी रस्में में होटल में पूरी करने के बाद वापस दिल्ली चले गए थे। दूल्हा दुल्हन को लेकर अपने घर पहंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्हन ने सुहागरात की सेज पर दूल्हे से कहा कि उसे वोदका चाहिए। शुरुआत में युवक कुछ समझ नहीं आया। कई बार मांगने के बाद वह समझ गया। उसने पर युवक  सेे कहा कि उसकी सभी सहेलियां वोदका पीती हैं। उनमें से तीन सहेलियाें की तो शादी हो चुकी हैं। वह तब भी पीतीं हैं। दूल्हे के होश उड़ गए। उसने दुल्हन को समझाकर शांत कर दिया। जब दुल्हन अपने मायके चली गई तब युवक उसके घर गया। ‌


वहां उसने जांच पड़ताल की तो पता चला कि उसकी पत्नी शराब पीती है। इसके बाद उसने अपने परिवार को सच्चाई बता दी। इसके बाद वह कभी दुल्हन को अपने घर नहीं लेकर आया। दोनों के बीच पैदा हुई दूरियां तीन साल बाद भी नहीं भर पाईं। कुछ दिन पहले ही दोनों परिवारों के लोगों के बीच बैठकर समझौता हुआ कि  दोनों अलग अलग रहेंगे। युवती के पिता ने शादी में जो पैसा खर्च किया है। वह युवक के परिवार ने दे दिया है। अब दोनों अलग अलग हो गए हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed