फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bride left with a lover After 10 days of marriage in Moradabad

UP: सुहागरात के बाद घर आई थी दुल्हन, शादी के दस दिन बाद दूल्हे को छोड़ प्रेमी के साथ किया ये काम

Mon, 21 Aug 2023 01:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 21 Aug 2023 01:29 PM IST
सार

मुरादाबाद से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवती शादी के 10 दिन बाद दूसरे समुदाय के प्रेमी के साथ चली गई। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। जिस पर परिजन रविवार को कोतवाली पहुंचे। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर युवक पर अपनी बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
bride left with a lover After 10 days of marriage in Moradabad
प्रेमी के साथ चली गई दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा कोतवाली इलाके की रहने वाली एक युवती शादी के 10 दिन बाद दूसरे समुदाय के अपने प्रेमी के साथ चली गई। वह ससुराल से मायके आई हुई थी। युवती के परिजनों ने युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कोतवाली इलाके के मुरादाबाद हाईवे पर स्थित गांव निवासी एक युवती का निकाह करीब 10 दिन पूर्व उत्तराखंड के थाना कुंडा के गांव इस्लामनगर निवासी के साथ हुआ था। बताया जाता है कि युवती का अपने पड़ोसी गांव के दूसरे समुदाय के युवक के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 
विज्ञापन


शादी के बाद भी युवती का अपने प्रेमी से मिलना जुलना जारी रहा। युवती अपनी ससुराल से अपने मायके आई हुई थी। जिसका पता उसके प्रेमी को चला। दोनों की आपस में मोबाइल पर बातचीत हुई। बातचीत के बाद शनिवार को युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। जिस पर परिजन रविवार को कोतवाली पहुंचे। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर युवक पर अपनी बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया।

उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया और युवती के परिजनों को स्वयं भी उसकी तलाश करने की सलाह दी। जिस पर परिजन कोतवाली से वापस लौट गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed