फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bride gone to police station and says I want divorce

थाने पहुंची दुल्हन, बोली मुझे पसंद नहीं दूल्हा, तलाक चाहिए

Mon, 12 Dec 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 12 Dec 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
bride gone to police station and says I want divorce
तलाक - फोटो : social media
शादी के पांच दिन बाद ही दुल्हन पाकबड़ा थाने पहुंच गई। उसने कहा कि मुझे दूल्हा पसंद नहीं है। अब उसे तलाक चाहिए। खबर मिलने पर दोनों परिजनों के लोग जुट गए। दोनों के पक्षों की पंचायत बैठी। घंटों चली पंचायत भी बेनतीजा रही। इसके बाद दुल्हन बिना तलाक के ही अपने मायके चली गई। 
विज्ञापन


पाकबड़ा थानाक्षेत्र के हाशमपुर चौराहा निवासी फर्नीचर कारीगर की शादी पांच दिसंबर को अमरोहा के ठंडी सड़क  बेगम सराय निवासी युवती से हुई थी। निकाह के बाद दुल्हन ससुराल आई। एक दिन यहां रुकी और फिर मायके चली गई। इसके बाद उसने ससुराल आने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद दूल्हा अपने घर आ गया था। 11 सितंबर को दुल्हन अपनी मां को लेकर पाकबड़ा थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है कि उसे दूल्हा पसंद नहीं है। उसने अपने प्रार्थना पत्र में दूल्हा पसंद न आने की वजह भी लिखी है। उसने साफ लफ्जों में कहा कि अब वह ससुराल नहीं आएगी और उसे अब तलाक चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर मिलने पर युवक के परिवार के लोग भी पहुंच गए। खबर देकर दुल्हन के परिवार के लोग भी बुला लिए गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लंबी वार्ता हुई। लेकिन दुल्हन दूल्हे के साथ जाने के लिए राजी नहीं हुई। इसके बाद वह बिना तलाक के ही अपनी मां के साथ चली गई। इंस्पेक्टर पाकबड़ा ने बताया कि शिकायत आई है। मामले की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed