{"_id":"6797fdf1db2a860b030c2b84","slug":"brass-city-will-shine-on-the-tourism-map-with-war-memorial-and-constitution-literature-park-moradabad-news-c-15-1-mbd1042-570782-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: वार मेमोरियल और संविधान-साहित्य पार्क से पर्यटन के मानचित्र पर चमकेगी पीतलनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: वार मेमोरियल और संविधान-साहित्य पार्क से पर्यटन के मानचित्र पर चमकेगी पीतलनगरी
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी और नगर निगम की ओर से शहर को पर्यटन और पीतलनगरी के रूप में पहचान दिलाने के लिए कई योजनाएं तैयार की गई हैं। गणतंत्र दिवस के माैके पर महापाैर विनोद अग्रवाल और मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बुद्धि विहार फेज-2 में वार मेमोरियल, संविधान-साहित्य पार्क और चाैधरी चरण सिंह चाैक से कैल्टन स्कूल तक की सड़क का शिलान्यास किया।
वार मेमोरियल और संविधान-साहित्य पार्क बनने के बाद शहर पर्यटन के मानचित्र पर उभरेगा। साथ ही चाैधरी चरण सिंह चाैक से कैल्टन स्कूल तक शहर की पहली ग्रीन सड़क भी बनेगी। यह सड़क सीएम ग्रिड (ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट) योजना के तहत बन रही है। विकास कार्यों के शिलान्यास के माैके पर महापाैर ने सभी कार्याें को तय समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दाैरान नगर निगम के अधिकारी भी माैजूद रहे।
शहर में सीएम ग्रिड योजना के तहत चार प्रमुख सड़कों को ग्रीन सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा। चौधरी चरण सिंह चौक से लेकर कैल्टन स्कूल तक सबसे पहले ग्रीन सड़क बनकर तैयार होगी, जिसका काम शुरू हो गया है। 25 करोड़ की लागत से बनने वाली यह 1.5 किमी. लंबी सड़क अगले साल फरवरी तक आधुनिक तरीके से बनकर तैयार हो जाएगी। सड़क पर ईवी चार्जिंग स्टेशन, फ्री वाईफाई, ग्रीन बेल्ट, सौर ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइट्स और आधुनिक ट्रैफिक लेन की सुविधा दी जाएगी। इस सड़क को भविष्य में किसी भी कार्य के लिए खोदा नहीं जाएगा। वहीं, दूसरे चरण में मानसरोवर कॉलोनी से रामलीला मैदान लाइनपार, पारकर रोड और हैलट रोड को ग्रीन सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
पर्यटन स्थल के साथ सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र बनेंगे पार्क
शहर में करोड़ों की लागत से वार मेमोरियल और संविधान-साहित्य पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। मई तक सभी निर्माण कार्य पूरे होने के आसार हैं। दो एकड़ क्षेत्रफल में 25 करोड़ की लागत से बनने वाला वार मेमोरियल जहां लोगों के अंदर देशप्रेम और बलिदानियों के प्रति सम्मान का भाव जगाएगा, वहीं संविधान पार्क लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की भावना पैदा करेगा। साहित्य पार्क हमारे समृद्ध सांस्कृतिक और साहित्यिक इतिहास के बारे में बताएगा। यह स्थान न सिर्फ शहरवासियों को आकर्षित करेंगे बल्कि शहर को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएंगे। संविधान-साहित्य पार्क के निर्माण पर 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
-- -- -- --
वार मेमोरियल, संविधान-साहित्य पार्क और ग्रीन सड़क जैसी योजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है। सभी योजनाओं को तय समयसीमा में पूरा कर लिया जाएगा। इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने के बाद शहर का एक अलग ही रंग नजर आएगा और यह शहर पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करेगा। - दिव्यांशु पटेल, नगर आयुक्त