फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brahmin Sabha organized Holi Milan ceremony

Moradabad News: ब्राह्मण सभा ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Brahmin Sabha organized Holi Milan ceremony
मंडी धनौरा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा की ओर से परशुराम धाम में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में ब्राह्मणों से समाज को दिशा दिखाने की अपील की गई। एक दूसरे के गले मिलकर होली की बधाई दी गई। भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। आगामी 10 मई को अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकालने का निर्णय भी लिया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष राजीव दीक्षित ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव ही समाज को दिशा दिखाने का कार्य किया है। अपने विवेक व बुद्धिमत्ता से एक आदर्श स्थापित किया है। उन्होंने ब्राह्मण समाज के लोगों से अपील की कि वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए कार्य करें। कार्यक्रम में सनातन धर्म को आगे बढ़ाने वाले राजनैतिक दलों का साथ देने का निर्णय लिया गया। ब्राह्मण समाज के लोगों से शत प्रतिशत मतदान की अपील की गई। इस अवसर पर हरिओम त्रिवेदी, गीतेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, खेमकरन शर्मा, शिवकुमार, श्रीपति शर्मा, सुदीप शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed