फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Boyfriend beaten: Young man caught coming to meet girlfriend, called family at night and married

प्रेमी को पड़े लात-घूंसे: प्रेमिका से मिलने आए युवक को पकड़ा, रात में ही बुलाए गए घरवाले.. फिर करवाया निकाह

Tue, 24 Sep 2024 06:29 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मसवासी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसवासी Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 24 Sep 2024 06:29 PM IST
सार

रामपुर में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को उसके परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद युवक की जमकर पिटाई की गई। सूचना पर पहुंचे युवक के परिजनों की सहमति के बाद दोनों की शादी करवा दी गई। 

विज्ञापन
Boyfriend beaten: Young man caught coming to meet girlfriend, called family at night and married
रामपुर में हुई घटना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मसवासी क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे हल्द्वानी निवासी प्रेमी को युवती के परिजनों ने दबोच लिया और कोतवाली ले गए। सूचना पर युवक के परिजन भी पहुंच गए। दोनों पक्षों की सहमति के बाद प्रेमी युगल की शादी करा दी गई। उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी युवक का चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से फोन पर हुई बातचीत के बाद प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।

विज्ञापन


दोनों ने एक दूसरे के साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया। बताते हैं कि प्रेमी मौका मिलने पर प्रेमिका से मिलने गांव आता रहता था। शनिवार की देर रात भी प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर आ गया। आहट होने पर युवती के परिजन जाग गए और उन्होंने प्रेमी युवक को दबोच लिया।
विज्ञापन


बाद में युवक को कोतवाली ले जाया गया। जहां दोनों पक्षों में बातचीत का दौर शुरू हो गया। आपसी सहमति से दोनों का विवाह करा दिया गया।

महिला से छेड़खानी के दो आरोपी गिरफ्तार

अजीमनगर पुलिस ने महिला के साथ गाली-गलौज, मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक गांव निवासी महिला ने 27 अगस्त को तहरीर दी थी कि इमरान व आलम निवासी ग्राम हकीम गंज ने उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट और छेड़छाड़ की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दिलपुरा मुरसेना रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया है।

महिला से युवक ने रास्ते में की छेड़खानी 

सैदनगर क्षेत्र के गांव निवासी महिला से युवक ने रास्ते में छेड़खानी कर दी। पीड़िता ने मामले में पुलिस को तहरीर दी। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला पड़ोस के एक गांव में सिलाई सीखने के लिए जाती है। आरोप है कि दूसरे समुदाय के एक युवक ने पीछा करते हुए रास्ते में युवती के साथ छेड़खानी की।



महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामला दो समुदाय का होने पर पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी पर बुला लिया। महिला के देवर का आरोप है कि पुलिस को घटना की तहरीर दे दी गई है। लेकिन मुकदमा न करके समझौता करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed