फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Boy quarantined alongwith family after girlfriend found posiitve in Bijnor

यूपी: प्रेमिका के संक्रमित मिलने पर परिवार समेत क्वारंटीन किया गया प्रेमी, लॉकडाउन में कई बार हुई थी मुलाकात

Mon, 18 May 2020 12:51 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनौरा(अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनौरा(अमरोहा) Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 18 May 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
Boy quarantined alongwith family after girlfriend found posiitve in Bijnor
सांकेतिक तस्वीर

कोरोना महामारी का प्रकोप ऐसा छाया हुआ है कि एक व्यक्ति के संदिग्ध या संक्रमित होने पर उसके परिवार को भी सख्ती से क्वारंटीन के नियमों का पालन करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में प्रेमिका के कोरोना पॉजीटिव पाए जाने पर मंडी धनौरा में उसके प्रेमी व उसके परिजनों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटीन सेंटर भेज दिया है।

विज्ञापन


बताया गया कि प्रेमी बिजनौर में कई बार प्रेमिका से मिला था। अब प्रेमी के परिजनों की कोरोना जांच कराई जाएगी, जिसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। रविवार दोपहर बाद प्रेमी के गांव पहुंची टीम को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन


दरअसल गांव कैसरा निवासी प्रेमी युवक जनपद बिजनौर के एक कस्बे में नौकरी करता था। वहां उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि प्रेमी व प्रेमिका कई बार एक दूसरे के संपर्क में आए थे। कुछ दिनों पहले प्रेमिका कोरोना संक्रमित पाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने प्रेमिका से पूछताछ की। इस दौरान प्रेमिका ने गांव कैसरा निवासी अपने प्रेमी के बारे में जानकारी दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अमोल सिंह ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बिजनौर से सूचना प्राप्त हुई थी। 


उस सूचना के आधार पर युवक व उसके परिवार के चार सदस्यों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है। युवक व उसके परिजनों को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा क्वारंटीन सेंटर लेकर जाने के बाद पूरे गांव में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed