फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bones found in Bitore may be that of a girl, report awaited

Moradabad News: लड़की की हो सकती हैं बिटोरे में मिलीं हड्डियां, रिपोर्ट का इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Bones found in Bitore may be that of a girl, report awaited
मुरादाबाद। बिलारी थाना क्षेत्र के अबू सैदपुर गांव में उपले के बिटोरे में मिलीं हड्डियां किसी लड़की की होने की आशंका जताई गई है। पुलिस की जांच पड़ताल में सामन आया है कि घटना वाले दिन से गांव की एक किशोरी लापता है। हालांकि पुलिस डीएनए रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

अबू सैदपुर गांव स्थित ग्राम समाज की जमीन पर बने उपलों के बिटौरे में 25 सितंबर को अचानक आग लग गई थी। ग्रामीणों ने आग बुझाई तो राख में हड्डियां मिली थीं। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस फोरेंसिक टीम लेकर गांव में पहुंच गई थी। टीम ने जांच पड़ताल के बाद हड्डियों को डीएनए जांच के लिए भेज दिया था। हालांकि अब तक रिपोर्ट नहीं आई है लेकिन पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि घटना वाले दिन से गांव की एक किशोरी लापता है, लेकिन परिवार की ओर से उसकी गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई गई है। जिससे आशंका जताई जा रही है कि कहीं ये ऑनर किलिंग की घटना को नहीं हुई है। पुलिस इस मामले में साक्ष्य और गवाहों की तलाश में जुटी है। जिससे इस मामले का पर्दाफाश किया जाए।
विज्ञापन

एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि इस मामले में कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। एक परिवार से पूछताछ की गई है। इस परिवार से किशोरी गायब है। परिजन कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं। डीएनए रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो जाएगा बिटौरे में मिली हड्डियां किसकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article