फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bombing inspector's son on police remand

Moradabad News: बमबाजी करने वाला इंस्पेक्टर का बेटा पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में उगले साथियों के नाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bombing inspector's son on police remand
मुरादाबाद। एसएसपी बंगले के पास 15 सितंबर की रात अपने साथियों के साथ मिलकर देसी बम से हमला करने वाले इंस्पेक्टर के बेटे अर्जुन उर्फ सन्नी गुर्जर को पुलिस ने बुधवार सुबह रिमांड पर लेकर पूछताछ की। आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर चार दिन पहले कोर्ट में सरेंडर किया था।। बुधवार सुबह पुलिस कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद आरोपी को जेल से लेकर थाने पहुंची और देसी बम बनाने वाले नेटवर्क के बारे में जानकारी की। बुधवार शाम उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

नागफनी के बंगला गांव निवासी विष्णु शुक्रवार 15 सितंबर की रात करीब बारह बजे अपने साथी बॉबी का जन्मदिन रामपुर रोड स्थित होटल में मनाकर लौट रहा था। सिविल लाइंस क्षेत्र में मॉडल शॉप के सामने अमरोहा क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर राजपाल सिंह का बेटा अर्जुन उर्फ सन्नी गुर्जर, संभल में तैनात हेड कांस्टेबल राजेश सिंह यादव का बेटा दीपक उर्फ दीपू यादव, बंगला गांव निवासी पीयूष, कांशीराम नगर निवासी ललित सागर अपने अन्य साथियों के साथ आ गए। उन्होंने विष्णु और उसके साथियों पर बम से हमला कर दिया था। जिसमें विष्णु, पीयूष और ललित घायल हो गए थे। पुलिस ललित, अर्जुन बोरा और दीपू को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस घटना का मुख्य आरोपी अर्जुन उर्फ सन्नी फरार चल रहा था। पुलिस और एसओजी आरोपी की तलाश में जुटी थी। चार दिन पहले अर्जुन उर्फ सन्नी ने अपने अधिवक्ता की मदद से कोर्ट में सरेंडर कर दिया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस की ओर से रिमांड की गई थी थी। जिसमें बताया गया था कि आरोपी से पूछताछ करने के बाद ही देसी बम बनाने वाले गैंग के बारे में जानकारी मिल सकती है। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई थी। उससे पूछताछ में अहम सुराग हाथ लगे हैं। जिसके जरिए देसी बम बनाने वाले गैंंग के बार में जानकारी मिली है। जल्द ही इस मामले में अन्य आराेपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article