{"_id":"677233ea29efe50bec0ea63a","slug":"bolero-driver-hit-bike-and-dragged-it-for-two-kilometers-in-sambhal-see-video-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: संभल में दिल दहला देने वाला हादसा, बोलेरो ने बाइक को 2 KM तक घसीटा; गाड़ी के नीचे से निकलती रही चिंगारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: संभल में दिल दहला देने वाला हादसा, बोलेरो ने बाइक को 2 KM तक घसीटा; गाड़ी के नीचे से निकलती रही चिंगारी
Mon, 30 Dec 2024 11:36 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:36 AM IST
विज्ञापन
बोलेरो से निकलती चिंगारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के संभल जिले की कोतवाली क्षेत्र में संभल-मुरादाबाद मार्ग पर असमोली बाईपास को मुड़ रही बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक बोलेरो में फंस गई। चालक दो किलोमीटर तक उसे लेकर घसीटता रहा। बाद में फरार हो गया।
बाइक सवार सुखवीर निवासी शहजादखेड़ा मैनाठेर इस हादसे में घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुरादाबाद जिले के मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव शहजादखेड़ा निवासी सुखवीर की हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव बसला में ससुराल है।
वे रविवार देरशाम ससुराल से अपने गांव वापस लौट रहे थे। संभल से निकलते-निकलते मुरादाबाद की ओर से आई बोलेरो ने वाजिदपुरम के पास उन्हें टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक ने कोई मदद करने के बजाय गाड़ी दौड़ा दी और बाइक सवार घिसटता रहा।
विज्ञापन
कुछ दूरी पर बाइक सवार गिर गया, जबकि उसकी बाइक घिसटती रही। करीब दो किलोमीटर तक बाइक घसीटी। बोलेरो चालक कार को शहर में से निकालकर फिर से मुरादाबाद की ओर भाग गया। लेकिन इस दौरान उसे पकड़ा नहीं जा सका।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन