{"_id":"6156130d8ebc3e4aff130695","slug":"body-of-geeta-of-sambhal-found-on-railway-track-city-news-mbd4045511123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनसनी: संभल की गीता का निकला रेलवे ट्रैक पर मिला शव, परिजनों ने की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनसनी: संभल की गीता का निकला रेलवे ट्रैक पर मिला शव, परिजनों ने की शिनाख्त
Fri, 01 Oct 2021 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:12 AM IST
सार
कटघर थानाक्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिला शव संभल की गीता देवी का निकला। गुरुवार को संभल से मुरादाबाद पहुंचे मायके वालों ने मृतका की पहचान की है। उन्होंने इस मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कटघर थानाक्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिला शव संभल की गीता देवी का निकला। गुरुवार को संभल से मुरादाबाद पहुंचे मायके वालों ने मृतका की पहचान की है। उन्होंने इस मामले की जांच कराने की मांग की है।
गीता देवी संभल के चौधरी सराय निवासी थी। उसकी शादी आलम सराय निवासी राजू के साथ हुई थी। राजू फर्म में नौकरी करता है। गीता के पांच बच्चे देव, देवांश, आदित्य, छवि और छोटू हैं। बताया जा रहा है कि गीता अपने पति के साथ गलशहीद थानाक्षेत्र के हरपाल नगर में किराए के मकान में रहती थी। 28 सितंबर को गीता का शव गोविंद नगर स्थित रेलवे लाइन किनारे मिला था। पहचान न होने के कारण पुलिस ने अज्ञात में ही शव का पोस्टमार्टम करा दिया था।
गुरुवार को मां सुमन देवी, पिता रमेश कुमार, भाई मनोज कुमार, विमल व राहुल ने मुरादाबाद पहुंचकर कटघर थाना पुलिस से संपर्क किया। पता चला कि दो दिन पहले एक महिला का शव मिला था, जिसका शव पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखा है। परिवार के लोगों ने शव देखकर मृतका की पहचान गीता के रूप में की। शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
मायके वालों ने पति पर दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है। कटघर थाने के अपराध निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि मायके वालों ने आरोप लगाए हैं। आरोपों की जांच की जाएगी।
अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।