फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Body elections chairman of commission set up to decide OBC reservation meeting with officials in Rampur

निकाय चुनाव: ओबीसी आरक्षण तय करने के लिए गठित आयोग के अध्यक्ष आज रामपुर में, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

Sun, 29 Jan 2023 10:18 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 29 Jan 2023 10:18 AM IST
सार

ओबीसी आरक्षण तय करने के लिए गठित आयोग के अध्यक्ष आज रामपुर आएंगे। वो दोपहर लगभग एक बजे कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा अगर किसी को निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर कोई राय देनी हो तो वह लिखित या मौखिक रूप में अवगत करा सकता है।

विज्ञापन
Body elections chairman of commission set up to decide OBC reservation meeting with officials in Rampur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

रामपुर में नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण तय करने के लिए गठित आयोग ने जिलों का दौरा करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह और आयोग के सदस्य बृजेश कुमार सोनी रविवार को रामपुर आएंगे।
विज्ञापन


वो दोपहर लगभग एक बजे कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा अगर किसी को निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर कोई राय देनी हो तो वह लिखित या मौखिक रूप में अवगत करा सकता है।
विज्ञापन


इसके अलावा पूर्व पालिकाध्यक्षों और नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्षों सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी अपनी राय उनको दे सकेंगे। बैठक में रैपिड सर्वे को लेकर चर्चा की जा सकती है। सभी जिलों को नगर निकायों के निर्वाचन से जुड़ी सभी सूचनाएं भी आयोग के के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य पिछड़ा वर्ग की राजनीतिक भागीदारी, निकायों की कुल जनसंख्या व अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या से संबंधित सूचनाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिले की 11 निकायों के 231 वार्डों में चुनाव होना है। जिले की सभी निकायों की बोर्ड का कार्यकाल समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed