फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   boat submerged in Ganga while bringing fodder in Amroha 15 people were on board one missing

Amroha: अमरोहा में बड़ा हादसा, चारा लाते समय गंगा में डूबी नाव, 15 लोग थे सवार, एक लापता

Thu, 21 Jul 2022 12:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 21 Jul 2022 12:49 PM IST
सार

अमरोहा के रहरा में पशुओं के लिए चारा लाते समय एक नाव गंगा में डूब गई। नाव में करीब 15 लोग सवार थे। 14 लोग तो बाहर निकल आए। जबकि एक महिला लापता हो गई। लापता महिला की तलाश कराई जा रही है।

विज्ञापन
boat submerged in Ganga while bringing fodder in Amroha 15 people were on board one missing
गंगा में डूबी नाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के रहरा में पशुओं के लिए चारा लाते समय करीब 15 लोगों से भरी नाव गंगा में डूब गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। नाव में सवार अधिकांश लोग तैरना जानते थे, इसलिए 14 लोग बाहर निकल गए। जबकि एक महिला लापता हो गई। सूचना मिलते ही तहसीलदार अर्चना शर्मा और थाना प्रभारी वरुण कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। लापता महिला की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन


रहरा थाना इलाके का गांव गंगानगर गंगा किनारे बसा है। यहां रहने वाले लोग रोजाना की तरह गुरुवार सुबह को नाव में बैठकर गंगापार से पशुओं के लिए चारा लेकर वापस लौट रहे थे। नाव में गंगानगर निवासी प्रगनाथ, शीशपाल, नरेश, ओंकार, अंजू, माया, आनंद, आरती, नन्ही, प्रेम सिंह व ममता समेत करीब 15 लोग सवार थे। 
विज्ञापन


गंगा में पानी का तेज बहाव होने और ज्यादा वजन होने की वजह से नाव बीच गंगा में डूब गई। इस दौरान महिलाओं में चीख-पुकार मच गई। अधिकांश लोग तैरना जानते थे। इसलिए निकल आए, उन्होंने महिलाओं को भी निकाल लिया। लेकिन तीस वर्षीय महिला नन्नी पत्नी प्रदीप लापता हो गई। ग्रामीणों की तलाश में जुट गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाश की जा रही है। जानकारी मिलते ही तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और गोताखोरों को लापता हुई महिला को तलाशने के कार्य में लगाया है। महिला के नहीं मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लापता महिला पति के साथ करीब पांच साल से मायके में ही रह रही थी। तहसीलदार अर्चना शर्मा ने बताया कि गंगा में नाव पलट जाने से एक महिला लापता हो गई है। उसकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed