फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   black mailing with constable

हनीट्रैप में फंसा कर फेसबुक महिला मित्र ने सिपाही से की ब्लैकमेलिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:30 AM IST
सार

फेसबुक पर महिला मित्र ने मुरादाबाद में तैनात एक सिपाही को हनीट्रैप में फंसा लिया।सिपाही की पत्नी की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में आरोपी महिला, उसके पति समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।अब दंपती दस लाख रुपये की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
black mailing with constable

विस्तार

मुरादाबाद। फेसबुक पर महिला मित्र ने मुरादाबाद में तैनात एक सिपाही को हनीट्रैप में फंसा लिया। आरोप है कि वीडियो वायरल करने और दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर 4.80 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी महिला ने सिपाही से दस लाख रुपये की और मांग की। सिपाही की पत्नी की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में आरोपी महिला, उसके पति समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित सिपाही संदीप कुमार पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में रहता है। संदीप की पत्नी राखी ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि 2016 में उसके पति संदीप की फेसबुक पर रितिका रोहिल्ला नाम की महिला से दोस्ती हो गई थी। दोनों की फेसबुक मैसेंजर पर बातें होती थीं। इस दौरान पता चला कि महिला रितिका रोहिल्ला का असली नाम रेखा है और वो रुद्रपुर में अपने पति के साथ रहती है जबकि वह मूलरूप से हरियाणा के झज्जर जनपद के बिठला की रहने वाली है। राखी ने बताया कि वह अपनी सास की तबीयत खराब होने पर उन्हें देखने गांव गई थी। इसी दौरान महिला बहाने से पुलिस लाइन स्थित सिपाही के कमरे में पहुंच गई। आरोप है कि रेखा उर्फ रितिका ने कोल्डड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर सिपाही को पिला दिया। अर्द्धबेहोशी की हालत में आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिया था। इसके बाद महिला घर से सोने चांदी के जेवर नकदी लेकर चली गई। बाद में महिला और उसके पति सिपाही को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी पति-पत्नी वीडियो और फोटो डिलीट की बात कहकर 4 लाख 80 हजार रुपये ठग चुके हैं। अब दंपती दस लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। राखी का कहना है कि इससे उसके पति अवसाद में आ गए हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि सिपाही की पत्नी की तहरीर पर आईपीसी की धारा 328,380,384 और 388 में केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed