फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BKU (Tikait) demands fair compensation for crops damaged by rain.

Moradabad News: भाकियू टिकैत ने की मांग बारिश से खराब फसलों का मिले उचित मुआवजा

Tue, 06 Oct 2026 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 06 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
BKU (Tikait) demands fair compensation for crops damaged by rain.
कांठ। किसानों की मांगों, समस्याओं और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व किसानों ने तहसील में प्रदर्शन करते हुए पिछले दिनों दिए गए ज्ञापन पर एसडीएम से चर्चा की। साथ ही समस्याओं को दूर कराने की मांग को उनके समक्ष रखा।
विज्ञापन




सोमवार को भाकियू टिकैत के जिला मंत्री डॉ. सुशील कुमार यादव के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांठ तहसील पहुंचे। यहां किसानों ने 30 अक्तूबर को कांठ के नया गांव अकबरपुर चौधरी में दिए गए ज्ञापन में बताई गईं मांगों, समस्याओं और क्षेत्रीय मुद्दों के समाधान को लेकर एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी से मिलकर बात की। वार्ता के दौरान किसानों ने बारिश और रामगंगा नदी से खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा देने, प्रभावित कृषकों के किसान क्रेडिट कार्ड का ऋण माफ कराने, अतिक्रमण हटाने, रोडवेज बसों का ठहराव बस स्टैंड पर ही कराए जाने व स्मार्ट मीटरों को हटाने आदि मांगों के निदान पर जोर दिया। एसडीएम ने भाकियू कार्यकर्ताओं को स्थानीय स्तर पर निस्तारित होने वाली समस्याओं के संबंध में आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला मंत्री डॉ. सुशील कुमार यादव, जिला सचिव चौधरी वीर सिंह ढाका, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष चौधरी नागेंद्र सिंह ढाका, चौधरी समरपाल सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य विपिन सैनी, मंगलू सिंह, ग्राम अध्यक्ष अकबरपुर चौधरी, ग्राम अध्यक्ष दयाराम सिंह, ग्राम अध्यक्ष नयागांव नाजिर हुसैन, मोमीन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed