फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BKU staged a protest in Kuakheda against waterlogging on the road.

Moradabad News: कुआखेड़ा में रास्ते पर जलभराव के विरोध में भाकियू ने किया प्रदर्शन

Sun, 06 Sep 2026 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 06 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
BKU staged a protest in Kuakheda against waterlogging on the road.
बिलारी। ब्लॉक के कुआखेड़ा गांव में आबादी के मुख्य रास्ते में बारिश के मौसम में लगातार जलभराव के विरोध में भाकियू तोमर गुट के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। शनिवार दोपहर भाकियू तोमर के बिलारी ब्लॉक अध्यक्ष फहीम अहमद के साथ अनेक संगठन कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पर पहुंचे और अपनी मांगों को सांकेतिक प्रदर्शन किया। बाद में बीडीओ बिलारी को संबोधित ज्ञापन एडीओ को दिया। ज्ञापन में कहा गया कि कुआखेड़ा के मुख्य सड़क मार्ग पर लगातार जलभराव रहने से ग्रामीणों को निकलने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पानी भरा रहने से मच्छर बेतहाशा बढ़ रहे हैं और आसपास की आबादी में संक्रामक रोग फैलने की आशंका है। ज्ञापन देने वालों में फहीम अहमद, मुशहिद हुसैन,नौसे अली, वीर सिंह, सीताराम, पवन कुमार,राहुल कुमार, वीरेंद्र सिंह, हेम सिंह, अमरपाल सिंह, जबर सिंह, मनवीर सिंह, बलवीर सिंह आदि मुख्य थे। एडीओ ने भाकियू कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही पंचायत सचिव को मौके पर भेजकर जांच कराकर समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed