फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP workers took out a Tricolour rally in the town.

Moradabad News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में निकाली तिरंगा रैली

Wed, 12 Aug 2026 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 12 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
BJP workers took out a Tricolour rally in the town.
ठाकुरद्वारा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली निकाली। हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं ने देश भक्ति के जमकर नारे लगाए। पार्टी के नगर स्थित कार्यालय से पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा में डीजे पर देशभक्ति के गानों पर कार्यकर्ता झूमते और नारेबाजी करते हुए तिरंगा लेकर चल रहे थे। तिरंगा यात्रा नगर के बाबूराम पाल द्वार, अस्पताल रोड, तहसील, कोतवाली, बुध बाजार, बाजार गंज, कदीर तिराहा से होकर गुजरी। तिरंगा रैली में शामिल कार्यकर्ता ब्लॉक परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं ने देश की आजादी में अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले अमर स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम में लक्ष्य ग्रुप के डायरेक्टर डॉ अमित चौहान, लघु उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गौरव चौहान, नगर मंडल अध्यक्ष दीपक वाल्मीकि, बस यूनियन के अध्यक्ष सईक पठान, सभासद आशुतोष अग्रवाल, भाजपा के मीडिया प्रभारी कमलेश कुमार, जिला मंत्री कशिश चौहान, जयवीर सिंह चौहान, दिनेश कुमार प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed