फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP workers file indipendent nomination against BJP candidates in panchayat election

पूर्व सांसद और उनके विधायक बेटे के सहारे बगावत की सियासत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
BJP workers file indipendent nomination against BJP candidates in panchayat election
मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने जहां पंचायत चुनाव को प्रतिष्ठा का सवाल बना रखा है, वहीं बगावत कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन हलकान है। हैरानी की बात यह है कि टिकट कटने से नाराज कार्यकर्ता हों या फिर भाजपा प्रत्याशियों को हराने निकलने वाले विरोधी, सभी ने अपने प्रचार में पूर्व सांसद सर्वेश कुमार सिंह और उनके विधायक बेटे सुशांत सिंह की फोटो का प्रयोग कर रहे हैं। इससे माना जा रहा है कि पूर्व सांसद और उनके बेटे विरोधियों को शह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य की 39 सीटें हैं। भाजपा ने सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। वार्ड 21 से भाजपा ने टिकट मांग रहे ओमकार का पत्ता काटकर पार्टी की महिला नेता डॉ. शैफाली सिंह को टिकट दे दिया। माना जा रहा है कि हाईकमान उन्हें सदस्य बनाने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी घोषित करेगी, लेकिन ओमकार ने बगावत करते हुए नामांकन करा दिया। इतना ही नहीं उन्होंने प्रचार करते हुए अपने फेसबुक एकाउंट पर पूर्व सांसद सर्वेश कुमार सिंह और उनके बेटे का समर्थन हासिल करने की पोस्ट डालनी शुरू कर दी। इससे भाजपा में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने मान मनौव्वल शुरू की, लेकिन ओमकार ने दो टूक मना कर दिया है। वहीं वार्ड चार से भाजपा ने दिनेश कुमार प्रजापति को प्रत्याशी बनाया है, लेकिन इसी सीट से रामचंद्र प्रजापति ने पूर्व सांसद सर्वेश कुमार सिंह और उनके विधायक बेटे की फोटो लगाकर भाजपाई रंग में पर्चे और पोस्टर के जरिये चुनाव प्रचार शुरू कर दिया। इतना ही नहीं वार्ड आठ में गक्खरपुर की पूर्व प्रधान शालिनी ने जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन कराया और पूर्व सांसद और उनके विधायक बेटे की फोटो लगाकर भाजपा प्रत्याशी को चुनौती दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन के तुरंत बाद इस तरह सामने आई गुटबाजी और बगावत के बाद पार्टी संगठन के लोगों ने इन लोगों से संपर्क साधा है। लेकिन सभी ने यह कहकर लौटा दिया कि क्षेत्र में उन्हें जनसमर्थन मिल रहा है, इसलिए वे चुनाव जरूर लड़ेंगे। फिलहाल भाजपा संगठन लगातार हो रही गुटबाजी और बगावत से हलकान है और इसको लेकर दिन-रात मंथन में जुटा है। कुल मिलाकर यदि नाम वापसी तक भाजपा संगठन बागी प्रत्याशियों को और भितरघातियों को नहीं मना पाता है तो जिला पंचायत सदस्य का चुनाव उसके लिए अत्यंत चुनौतीपूर्ण साबित होगा।
वार्ड 1 में तो जिलाध्यक्ष का ही विरोध
वार्ड एक से कंचन रानी भाजपा की जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी हैं, लेकिन उन्होंने अपने पोस्टर में पूर्व सांसद और उनके बेटे सहित भाजपा के सभी नेताओं की फोटो लगाई है यहां तक कि महानगर अध्यक्ष की भी फोटो है, लेकिन भाजपा जिलाध्यक्ष का फोटो गायब है।
पूर्व सांसद बोले, वे पार्टी प्रत्याशियों के साथ
पूर्व सांसद सर्वेश कुमार सिंह ने कहा है कि पार्टी ने जिन उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है, वे उनके साथ हैं और उन्हें जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। यदि कोई अन्य प्रत्याशी उनकी या बेटे की फोटो लगाकर प्रचार कर रहा है तो इसकी जानकारी नहीं है और न ही किसी ने इसकी इजाजत उनसे ली है।

- भाजपा के सभी प्रत्याशी मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं। कहीं कोई गुटबाजी नहीं है और न ही कोई विरोध है, लेकिन इसके बाद भी यदि कहीं कोई बगावत सामने आती है तो उन्हें समझाया जाएगा। संगठन में सभी अनुशासित हैं, इसलिए कोई विरोध नहीं करेगा।
- राजपाल सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष, भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed