फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP workers are the backbone of the organization: Chaudhary Bhupendra

भाजपा के कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ : चौधरी भूपेंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
BJP workers are the backbone of the organization: Chaudhary Bhupendra
कांठ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत कांठ में आयोजित भाजपा के दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन रविवार को पहुंचे कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं। उनका सतत संवाद, अनुशासन और सेवा भाव ही पार्टी को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनाता है।
विज्ञापन

कार्य विस्तार विषय पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समर्पण एवं निरंतर जनसंपर्क पर आधारित होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। नौवें सत्र में क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि ने बूथ प्रबंधन विषय पर कहा कि बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और उसकी मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार होती है। दसवें सत्र में एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह ने विचार परिवार विषय पर कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित एक सशक्त विचार परिवार है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, समर्पण एवं संस्कारों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रहा है। प्रशिक्षण वर्ग समापन पर कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। अंत में जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed