{"_id":"589e2eec4f1c1be71737b115","slug":"bjp-wants-finish-reservation","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण समाप्त करना चाहती है भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण समाप्त करना चाहती है भाजपा
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sat, 11 Feb 2017 02:59 AM IST
विज्ञापन
मायावती
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि भाजपा आरक्षण समाप्त करना चाहती है, यही कारण है कि बार-बार भाजपा और आरएसएस के नेता आरक्षण को लेकर बयानबाजी करते रहते हैं। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है, मुजफ्फरनगर के दंगे, मथुरा में खूनी संघर्ष, बुलंदशहर का गैंगरेप कांड इसका उदाहरण हैं।
वह दिल्ली रोड स्थित रिसोर्ट में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थीं। मायावती ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने नोटबंदी करके देश की गरीब जनता को परेशान किया। लोकसभा चुनाव में तमाम वादे करके नरेंद्र मोदी ने सरकार बना ली, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया।
भाजपा यूपी में सरकार बनाने का दावा कर रही है, लेकिन मुख्यमंत्री का एक चेहरा तक भाजपा के पास नहीं है। अल्पसंख्यक हमेशा भाजपा के निशाने पर रहे हैं। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और जामिया विश्वविद्यालय के अल्पसंख्यक स्वरूप को समाप्त करने में भाजपा जुटी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस की नीतियों ने हमेशा देश की गरीब जनता का नुकसान किया अब वही कांग्रेस सपा के साथ मिलकर जंगलराज का समर्थन कर रही है। माया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनी तो किसानों का कर्जा माफ होगा, जरूरतमंदों को आर्थिक मदद दी जाएगी।
अल्पसंख्यक और सवर्ण जातियों को आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गोरक्षा, लव जिहाद, देशभक्ति, आतंकवाद के नाम पर अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न किया जाता है, लेकिन बसपा की सरकार बनने पर ऐसा नहीं होने देंगे।