फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP protest against azam khan

आजम खां का पुतला फूंका : रामपुर में भाजपाई ठिठके...मुरादाबाद में पुलिस

Thu, 08 Sep 2016 06:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 08 Sep 2016 06:30 PM IST
विज्ञापन
BJP protest against azam khan
d
महज तीस किलोमीटर के फासले पर सत्ता की ताकत का फर्क दिखाई दे गया। रामपुर में आजम खां का पुतला फूंकने पहुंचे भाजपाइयों को कलक्ट्रेट के गेट पर ही रोक दिया गया। वहां मुरादाबाद में भाजपाइयों ने आजम खां के खिलाफ न केवल नारेबाजी की।
विज्ञापन


बल्कि पुतला फूंकते वक्त जमकर उसमें लातें भी मारीं। भाजपाइयों को रोकने पहुंची। पुलिस के कदम यहां ठिठके दिखाई दिए। वह मूक दर्शक बनी भाजपाइयों को देखती रही। भारतीय जनता पार्टी ने नगर विकास मंत्री के डा. भीमराव अंबेडकर पर दिए गए विवादित बयान के विरोध में बुधवार को पुतला फूंका।
विज्ञापन


आजम खान और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राज्यपाल को कार्रवाई के लिए ज्ञापन भी भेजा। इस दौरान पुलिस भी तमाशबीन बनी रही। भाजपाई आकर आसानी से दो पुतले जलाकर चले गए।  बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई के कार्यकर्ता इंपीरियल तिराहे पर एकत्रित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री आजम खान की डा. भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी पर रोष व्यक्त किया। महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री आजम खान गलत भाषा का प्रयोग कर आए दिन विवादित बनाए देकर सुर्खियों में बने रहते हैं।

भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर पर टिप्पणी कर उनका अपमान किया है। भारतीय जनता पार्टी इसकी निंदा करती है। सरकार ने भी इस कोई कार्रवाई नहीं की। इससे साफ है कि सरकार उनके इशारे पर काम कर रही है। राज्यपाल से उन्हें तत्काल बर्खास्त करने की मांग करते हैं।


पुतला फूंकने वालों में रितेश गुप्ता, ग्रीश वर्मा, वीरपाल सिंह, अनुपेंद्र सिंह, संजीव चौधरी, राहुल शर्मा, चंद्र प्रजापति, अमित शर्मा, राजीव गुप्ता, नवदीप, राकेश शर्मा, अशोक गावा, बॉबी सक्सेना, हरीश रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed