फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP moradabad distric president flag hosting before cabinet minister bhupendra chaudhary on republic day

कैबिनेट मंत्री कोे बुलाया पर जिलाध्यक्ष ने पहले ही फहरा दिया झंडा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
BJP moradabad distric president flag hosting before cabinet minister bhupendra chaudhary on republic day
बुद्वि विहार फेस 2 भाजपा कार्यालय में दोपहर 1 बजे गणतंत्र दिवस पर ध्वजा रोहण के बाद राष्ट्रगान गात? - फोटो : CITY
मुरादाबाद। बुद्घि विहार स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम पार्टी कार्यकर्ताओं में चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, यहां मुख्य कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह को आमंत्रित किया गया था पर उनके आने से पहले ही जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान यहां झंडा फहरा गए।
विज्ञापन

इस कार्यालय पर 12 बजे मुख्य कार्यक्रम रखा गया था जिसमें कैबिनेट मंत्री को आना था। वे आए भी लेकिन इससे पहले ही यहां झंडारोहण हो चुका था। दरअसल सुबह ही आकर जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान ने ध्वजारोहण कर दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस बाबत तो सभी को पहले दिन ही सूचना दे दी गई थी। बावजूद इसके इसमें गड़बड़ कर दी गई। बाद में यहां कई कार्यकर्ताआें ने फिर से झंडारोहण की बात कही पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने यह कहकर समझाया कि एक भवन पर एक ही बार ध्वज फहराया जा सकता है। बार बार नहीं। बाद में पार्टी कार्यालय पर बैठक भी हुई। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्र, जिला महामंत्री राजन विश्नोई, कमल प्रजापति, चंद्रपाल सैनी, हरज्ञान सिंह, जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र चौधरी, जिला मंत्री अभिषेक सिंह, निशू पूजा चौधरी, संजय ढाका, दिनेश ठाकुर, आदेश चौधरी और 16 मंडल अध्यक्ष आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऐसा नहीं था। दरअसल, मंत्री जी से मेरी बात हुई थी। वह पीएसी के कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे और वहां तो देर होनी ही थी। मैने तो इसलिए झंडा फहरा दिया था। इसमें कोई विवाद का विषय नहीं है। कुछ लोग बिना वजह तूल दे रहे हैं - राजपाल सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुझे महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा ने आमंत्रित किया था। मैं समय पर पहुंचा भी और जो भी कार्यक्रम यहां रखा गया मैने उसी में भाग लिया। राष्ट्रगान में मैने हिस्सा लिया। झंडा पहले ही कौन फहरा गया इसका मुझे पता नहीं - भूपेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed