फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP leader's nephew arrested for assaulting restaurant

Moradabad News: रेस्टोरेंट संचालक से मारपीट में भाजपा नेता का भतीजा गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
BJP leader's nephew arrested for assaulting restaurant
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रेस्टाेरेंट संचालक और उनके भाई से मारपीट के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता के भतीजे को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रेस्टोरेंट में शराब पीने से रोकने पर तोड़फोड़ कर दी थी। इसके अलावा संचालक के भाई पर ईंट से हमलाकर उसकी नाक की हड्डी और बाएं हाथ की उंगली तोड़ दी थी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
सिविल लाइंस क्षेत्र में सेंटपॉल स्कूल के पास रहने वाले जसप्रीत सिंह का डिप्टीगंज चौराहे के पास अमृतसर लाहौर एक्सप्रेस नाम से रेस्टोरेंट है। जसप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि 24 मई की रात दयानंद आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के पास रहने वाले भाजपा नेता एवं वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष नितिन गुप्ता के भतीजे जजल गुप्ता, एकांश गुप्ता अपने साथी दोस्त मानिक रेस्टोरेंट में शराब पीने लगे। जसप्रीत सिंह ने शराब पीने से मना किया। इस बात पर आरोपी भड़क गए और वहीं गिलास तोड़ने लगे। जसप्रीत ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। रेस्टोरेंट कर्मचारियों को भी पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

रेस्टोरेंट संचालक का भाई कुलदीप आया तो आरोपियों ने ईंट हमला कर दिया। जिसमें गुलदीप घायल हो गया। उसकी नाक की हड्डी और बाएं हाथ की उंगली तोड़ दी। उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल कर हवाई फायरिंग की। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसमें आरोपी मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि सोमवार को एक आरोपी एकांश गुप्ता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एकांश और जलल परिवार के रिश्ते के भतीजे हैं। रेस्टोरेंट संचालक और उसके स्टाफ ने ही बच्चों के साथ मारपीट की थी। इस मामले में थाने में तहरीर दी गई है। -नितिन गुप्ता, भाजपा नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed