{"_id":"658d3f99f95ea8689c0e792a","slug":"bjp-got-tainted-actions-their-own-people-leaders-jailed-murder-moradabad-and-other-cases-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलविदा 2023: अपनों की करतूत से भाजपा के दामन में लगे दाग, मुरादाबाद में हत्या और अन्य मामलों में जेल गए नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलविदा 2023: अपनों की करतूत से भाजपा के दामन में लगे दाग, मुरादाबाद में हत्या और अन्य मामलों में जेल गए नेता
Thu, 28 Dec 2023 02:58 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 28 Dec 2023 02:58 PM IST
सार
Year Ender 2023: मुरादाबाद में वर्ष 2023 में भाजपा से जुड़े नेता अपहरण, रंगदारी समेत अन्य केसों में गिरफ्तार किए गए। उनको पकड़ने में पुलिस को भी बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसमें प्रमुख रूप से पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक, गजेंद्र चौधरी समेत अन्य का नाम शामिल है।
विज्ञापन
ललित कौशिक को जेल ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद में वर्ष 2023 में भाजपा के दामन पर उनके ही नेताओं ने दाग लगा दिए। कई मामलों में भाजपा नेताओं पर आपराधिक मुकदमे दर्ज किए गए। उनकी गिररफ्तारी के पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद उन्हें जेल भेजा गया। भाजपा नेता एवं मूंढापांडे के पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक को सीए श्वेताभ तिवारी और स्पोर्ट्स कारोबारी कुशांक गुप्ता की हत्या की साजिश रचने में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा ललित के खिलाफ अपहरण और नाबालिग से दुष्कर्म के मामले भी दर्ज किए गए हैं। फिलहाल ललित कौशिक बलरामपुर जेल में बंद हैं। प्रदेश के नेताओं में पकड़ रखने वाले भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र चौधरी पर महानगर उपाध्यक्ष अंजु लोचब के पति डॉ. बीपीएस लोचब ने रंगदारी वसूलने का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
इसके अलावा मेरठ विकास प्राधिकरण के सेवानिवृत्त जेई वेदप्रकाश शर्मा ने गजेंद्र चौधरी पर मकान पर कब्जा करने, रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इस मामले में गजेंद्र के अलावा भाजपा एससी मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अनूप सिंह, एवीबीपी मेरठ प्रांत के सहमंत्री सचिन कुमार, प्रदेश संयोजक एससी मोर्चा सोशल मीडिया के अनिल कुमार और तीन बार जिला पंचायत सदस्य रह चुके मनोज कुमार, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री सचिन चौधरी के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। गजेंद्र मुरादाबाद जेल में बंद है।
विज्ञापन