फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bjp counselor expelled from party

वार्ड 12 की पार्षद महिमा भारद्वाज को भाजपा से निकाला

Mon, 29 Jan 2018 02:11 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Jan 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
bjp counselor  expelled from party
भाजपा पार्षद - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद। नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव क्रास वोटिंग में भाजपा की वार्ड नंबर 12 की पार्षद महिला भारद्वाज फंस गईं हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में संगठन से निकाल दिया है। इन पर कांग्रेस प्रत्याशी के  पक्ष में मतदान करने का आरोप है। यहां के कार्यकारिणी चुनाव में क्रास वोटिंग का मामला भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों तक पहुंचा तो उन्होंने भाजपा महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता को पार्षद के किलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन



भाजपा महानगर अध्यक्ष का कहना है कि पार्षद संख्या के आधार पर कार्यकारिणी में बीजेपी के सात सदस्यों का चयन होना था। भीतरघात के चलते बीजेपी के छह सदस्य ही चयनित हो पाए। कांग्रेस के पक्ष में मतदान होने के चलते कम पार्षद होने के बावजूद वह दो सदस्यों का चयन कराने में कामयाब रहे थे। बीजेपी संगठन ने इसकी रिपोर्ट शनिवार शाम ही हाईकमान को भेज दी थी। पार्टी संगठन की आपात बैठक बुलाकर इसकी समीक्षा की गई थी। रविवार को बीजेपी की वार्ड 12 की पार्षद महिमा भारद्वाज का नाम सामने आया। उन पर पार्टी व्हिप का उल्लंघन कर बीजेपी प्रत्याशी पंकज यादव के स्थान पर दूसरी पार्टी के प्रत्याशी को मतदान करने का आरोप है। भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार गुप्ता और पार्षद दल केउप नेता संजय सक्सेना ने महिमा को पार्टी से निष्काषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed