फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: BJP councilor who shot retired soldier son arrested, joined procession after incident

Moradabad: सेवानिवृत्त फौजी के बेटे को गोली मारने वाला भाजपा पार्षद गिरफ्तार, घटना के बाद जुलूस में हुआ शामिल

Wed, 12 Mar 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 12 Mar 2025 02:22 AM IST
सार

भाजपा पार्षद अजय तोमर ने बदला लेने के लिए सेवानिवृत्त फौजी के बेटे मयंक गुर्जर को गोली मार दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे अवैध पिस्टल बरामद की है। उसके साथी हर्ष की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Moradabad: BJP councilor who shot retired soldier son arrested, joined procession after incident
भाजपा पार्षद अजय तोमर गिरफ्तार - फोटो : ्

विस्तार

सिविल लाइंस क्षेत्र की आशियाना कॉलोनी में सेवानिवृत्त फौजी के बेटे मयंक गुर्जर को गोली मारने वाले आरोपी भाजपा पार्षद अजय तोमर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

विज्ञापन


जिसमें मयंक ने उसके साथ गाली गलौज की थी। इसका बदला लेने के लिए उसने गोली चलाई थी। पुलिस ने इस मामले में दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। सिविल लाइंस क्षेत्र की हिमगिरी कॉलोनी में रहने वाले सेवानिवृत्त फौजी सुभाष गुर्जर का बेटा मयंक गुर्जर सोमवार की दोपहर करीब एक बजे सिविल लाइंस क्षेत्र की आशियाना कॉलोनी में अपनी बुआ के घर गया था।
विज्ञापन


वह घर के पास स्थित पार्क में खड़ा था। आरोप है कि इसी दौरान वहां मोरा की मिलक निवासी भाजपा पार्षद अजय तोमर अपने साथी भटावली निवासी हर्ष के साथ आ गया। उसने आते ही गाली-गलाैज शुरू कर दी थी। पार्षद ने पिस्टल निकालकर उसकी बट से हमला कर दिया और इसके बाद गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली मयंक की जांघ में लगी थी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया था। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि इस मामले में अजय तोमर और हर्ष के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। मंगलवार को अजय को गिरफ्तार कर लिया है। उसने बताया कि 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर विवाद हुआ था।

अजय ने पुलिस को बताया कि मयंक के उसके साथ गाली गलौज कर दी थी। सोमवार को उसे पता चला कि मयंक आशियाना कॉलोनी में मौजूद है। इसकी जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंच गया और उसने गोली मार दी थी। मंगलवार शाम पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस मामले में दूसरे आरोपी हर्ष की तलाश की जा रही है।

गोली मारने के बाद जुलूस में शामिल हुआ पार्षद

आशियाना कॉलोनी से पार्षद अजय तोमर सोमवार की दोपहर मयंक को गोली मारने के बाद होली एकादशी के जुलूस में शामिल हुआ था। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसने एक जनप्रतिनिधि से भी बात की थी। कुछ देर यहां रुकने के बाद वह वापस चला गया था। पुलिस की जांच पड़ताल में यह भी सामने आया है किक कुछ समय पहले उसने महिला भाजपा नेता के साथ भी अभद्रता की थी।



इस मामले में सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी गई थी, लेकिन एक नेता के दबाव के कारण पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। इसके अलावा अजय तोमर के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में पहले से मारपीट, एससी एसटी एक्ट में केस दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed