फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP contenders kept waiting for the list of candidates

Moradabad News: भाजपा दावेदार प्रत्याशियों की सूची का करते रहे इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
BJP contenders kept waiting for the list of candidates
मुरादाबाद। दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में देर रात तक प्रदेश के प्रत्याशियों की सूची घोषित नहीं हुई। देर रात भाजपा के समर्थक टिकटों की घोषणा का इंतजार करते रहे। इधर सपा ने भी मुरादाबाद के लिए अपना पत्ता नहीं खोला है।
विज्ञापन

प्रदेश की मुरादाबाद सहित आठ सीटों पर चुनाव प्रथम चरण में 27 अप्रैल तक नामांकन होना है लेकिन अभी तक भाजपा ने मुरादाबाद सीट के लिए प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बसपा को छोड़कर सपा और भाजपा ने अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। भाजपा में पूर्व सांसद सर्वेश सिंह के समर्थकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से टिकट पक्का होने की घोषणा कर दी है। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, डॉ. विजय सिंह के नाम भी प्रदेश से केंद्रीय चुनाव समिति को भेजे गए हैं। लोकसभा चुनाव में दावेदारों से अधिक समर्थक परेशान हैं।
विज्ञापन

भाजपा के नेताओं का कहना है कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति दावेदारों के नामों पर विचार कर चुकी है। प्रधानमंत्री से विचार विमर्श के बाद प्रदेश की बाकी बची सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची घोषित कर दी जाएगी। इधर सपा के नेता उम्मीद कर रहे थे लेकिन पार्टी मुरादाबाद सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया। सपा ने संभल को छोड़कर अन्य सीटों को घोषित नहीं किया है। सपा नेताओं का मानना है कि आजम खान से मुलाकात के बाद शीघ्र ही पार्टी के बचे हुए टिकटों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed