फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP booth president surrounded and beaten; left injured

Moradabad News: भाजपा के बूथ अध्यक्ष को घेरकर पीटा, घायल

Fri, 16 Oct 2026 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 16 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
BJP booth president surrounded and beaten; left injured
कांठ। भाजपा के बूथ अध्यक्ष को रंजिशन रास्ते में घेरकर मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर घायल का इलाज और चिकित्सीय परीक्षण कराया है। कांठ थाना क्षेत्र के गांव सहदौली निवासी रणवीर सिंह उर्फ बबलू भाजपा के बूथ संख्या 158 के अध्यक्ष हैं। उनकी बहन प्रभा देवी के नाम सरकारी सस्ता गल्ला की दुकान आवंटित है। 12 अक्तूबर को रणवीर सिंह बहन की राशन दुकान का खाद्यान्न लेकर छजलैट से लौट रहे थे। वह बाइक पर थे और खाद्यान्न लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पीछे आ रही थी। उन्होंने बताया कि जब वह गांव से पहले नहर की पुलिया पर पहुंचे तो यहां पहले से घात लगाकर खड़े गांव के ही नरेंद्र, पवन उर्फ बब्बू, रोहित, सचिन और पवन ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि रंजिशन गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। साथ ही कपड़े भी फाड़ दिए। मारपीट में वह गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस मामले में कांठ पुलिस ने बृहस्पतिवार को घायल रणवीर की तहरीर पर कार्रवाई की है। वहीं घायल का सीएचसी में इलाज और चिकित्सीय परीक्षण भी कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश को लेकर है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed